---Advertisement---

Bengaluru Viral News: कर्ज लेने का दिल दहला देने वाला अंजाम! पहले महिला को किया अगवा और फिर कपड़े खुलवाकर बनाया एमएमएस, जानें पुलिस का एक्शन

Bengaluru Viral News: मजबूरी में लिए गए लोन ने एक महिला की जिंदगी बदल दी और उसके साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया। दिल को झकझोर देने के लिए काफी है। जहां न सिर्फ उसे अगवा किया गया बल्कि आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की भी धमकी दी गई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 5, 2026 12:41 अपराह्न

Bengaluru Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Bengaluru Viral News: कर्नाटक के बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला लोन का मामला सामने आया है जो निश्चित तौर पर आपको झकझोर कर रख देगा। जहां एक महिला लोन लेती है लेकिन इसकी वजह से उसकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में कभी उसने कल्पना भी नहीं की होगी। यह कहानी निश्चित तौर पर आपको झकझोर देने के लिए काफी है जहां कथित तौर पर महिला को न सिर्फ अगवा किया गया बल्कि उसके साथ कुछ ऐसा किया गया जो दिल दहला देने के लिए काफी है। ना सिर्फ उसे अगवा किया गया बल्कि महिला का कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया।

 

क्या है लोन को लेकर Bengaluru Viral News

रिपोर्ट के मुताबिक करीब 2 साल पहले महिला ने रेशमा बानो से 100000 उधार ली थी। वहीं इसके बाद एक और आरोपी से 50000 उधार लिए गए थे। लगभग 6 महीने से महिला ब्याज और 2 महीने से किस्त चुका पाने में नाकामयाब रही थी। आर्थिक स्थिति तंग चल रही थी। कर्जदारों से बचने के लिए महिला ने अपना आशियाना ही बदल लिया और वह अपनी मां के घर चली गई। इस सब के बीच एक आरोपी ने काम दिलाने के बहाने उसे बुलाया और फिर अगवा कर लिया।

क्या हुआ महिला के साथ बर्बरता

रिपोर्ट में कहां जा रहा है कि महिला के साथ न सिर्फ मारपीट किया गया बल्कि उसे अगवा करके उसके कपड़े उतरावाए गए। निर्वस्त्र अवस्था में उसका वीडियो बनाया गया और धमकी दी गई कि अगर वह पैसे नहीं वापस करती है तो इसे वायरल कर दिया जाएगा।

पुलिस ने आरोपियों पर कसा शिकंजा

मजबूरी में दिए गए लोन की वजह से जिस तरह से महिला की जिंदगी बदल गई वह जाहिर तौर पर झकझोर देने वाला है। वहीं कहा जा रहा है कि पुलिस ने महिला की मां की शिकायत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इस पर जांच जारी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 20, 2026