---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: प्राइवेट बेडरूम! गाड़ी का सनरुफ खोल कर बेशर्मी की हदें लांघ गया कपल, पुलिस से हुई सख्त एक्शन की मांग

Bengaluru Viral Video: बेंगलुरु में एक कपल जिस तरह से खुलेआम गाड़ी के सनरूफ खोलकर प्यार का प्रदर्शन करते हुए नजर आए उसे देखकर यूजर्स का दिमाग हिल गया । लोग इस पर सख्त एक्शन की मांग करने लगे हैं। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 29, 2025 4:06 अपराह्न

Bengaluru Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: प्यार करना कोई बुरी बात नहीं है पर खुलेआम इसका प्रदर्शन करना अश्लीलता बन जाता है। आजकल बहुत सी पब्लिक प्लेस पर युवा अपनी सीमाएं लांघ देते है और ऐसी हरकतें करने लगते है कि परिवार और बच्चों के संग आए लोगों को ही मुंह छुपाना पड़ जाता है। हाल ही में एक और नया Video सामने आया है जो Bengaluru का है। यहां एक कपल ने व्यस्त सड़क पर चलती गाड़ी के सनरुफ में खड़े होकर ऐसी हरकतें दिखाई कि राहगीरों का भी शर्म आ जाए। Bengaluru Viral Video में देखा जा सकता है गाड़ी को सनरूफ से निकल कर कपल पूरी शिद्दत से एक दूसरे को किस करते और बाहों में भरते नजर आ रहे है।

बेंगलुरु वायरल वीडियो में प्यार की आड़ में ये क्या कर रहे कपल

@karnatakaportf x से शेयर इस कपल का ये बेशर्मी भरा बेंगलुरु वायरल वीडियो पीछे चलती एक गाड़ी से रिकॉर्ड किया गया है और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस से मांग की जा रही है कि इस कपल को सबक सिखाया जाए। बता दें, Bengaluru अपने ट्रैफिक और जाम को लेकर काफी चर्चा में रहता है और ऐसे में एक भीड़भाड़ वाली सड़क पर लापरवाही के साथ गाड़ी का चलना गंभीर खतरा हो सकता था।

Bengaluru Viral Video देख यूजर्स का ठनका माथा

बेंगलुरु वायरल वीडियो शेयर करने वाले यूजर्स ने लिखा है कि बीच सड़क ऐसी हरकत किसी और के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। यूजर ने न सिर्फ रोड सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल उठाए है बल्कि इस पोस्ट के माध्यम से उन कपल्स को भी आगाह किया है जो पब्लिक प्लेस को मर्यादा को भूल जाते है।बता दें, कई यूजर्स ने लिखा है कि इतना ही प्यार उमड़ रहा है तो कहीं प्राइवेट जगह जाकर करना चाहिए न कि बीच सड़क माहौल खराब करने की जरूरत है। बहुत से यूजर्स ने Bengaluru Police पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस व्यवस्था ढीलापन दिखाती है इसलिए इस तरह युवाओं का हरकतें बढ़ती जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026