---Advertisement---

Bijnor Viral Video: सेलिब्रेशन के नाम पर जानलेवा स्टंट, गर्दन पर नारियल रखकर तलवार से फोड़ने का डरावना तांडव

Bijnor Viral Video: डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर कुछ युवकों का स्टंट करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी हरकत को देख हर कोई हैरान है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 15, 2026 12:25 अपराह्न

Bijnor Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bijnor Viral Video: बीते दिन 14 अप्रैल को देशभर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती का जश्न देखने को मिला है। हर कोई संविधान निर्माता के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती मना रहा था। लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक ऐसा डरावना वीडियो सामने आया है। जिसे देखने के बाद लोग सोचने पर मजबूर हो गए। दरअसल, यहां पर कुछ युवकों ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के झंडे पकड़े हुए थे और गर्दन पर नारियल रखकर तलवार से फोड़ रहे थे। इस घटना  ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है।

बिजनौर में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर  जंयती पर युवकों ने किया जानलेवा स्टंट

बिजनौर से आया ये वायरल वीडियो एक्स पर Abhimanyu Singh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘गर्दन में नारियल रखकर तलवार चलाई जा रही है, थोड़ा सा मिस्टेक यानी गर्दन धड़ से अलग, वायरल वीडियो बिजनौर का बताया जा रहा है जहां भीम आर्मी के कार्यकर्ता कुछ इस तरह का करतब दिखाया है। पाखंड हर जाति समाज में शुरू है।’

देखें वीडियो

वायरल  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह युवक गर्दन पर  नारियल रखकर  तलवार से उसे फोड़ रहे हैं। जरा सी चूक जान ले सकती है। युवकों के हाथ में झंडे हैं और वो उन्हें लहरा रहे हैं। फिलहाल अभी तक वीडियो  जानलेवा स्टंट करते लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।

Bijnor Viral Video देख भड़के यूजर्स

अभी तक इस इस घटना के वीडियो पर पुलिस के रिएक्शन और एक्शन की कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।  लेकिन एक्स पर इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। घटना के वीडियो को 14 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड किया गया था। इस पर 38000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘समाज से अनुरोध है कि, ऐसा कोई कृत्या ना करें जिससे जान को खतरा हो’। दूसरा लिखता है, ‘अंबेडकर जयंती को सर्कस क्यों बना रहे हैं ये लोग? तीसरा लिखता है , ‘एक थोड़ी सी गलती और चूक से जिदंगी खत्म सोचने वाली बात है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026