---Advertisement---

Bride Groom Viral Video: शादी के दिन ही दूल्हे ने दिखाई जाहिलियत, दुल्हन के साथ की जबरदस्ती, लोगों ने लड़की के मां-बाप को ठहराया जिम्मेदार

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा और दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दूल्हा लड़की के साथ बहुत गलत व्यवहार करता हुआ दिख रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 20, 2025 5:49 अपराह्न

Bride Groom Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bride Groom Viral Video: शादियों में घटने वाली घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। इन्हें देखकर कभी हंसी आती है तो कभी अफसोस होता है। आज के इस ब्राइड ग्रुम वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। इसमें एक दुल्हन के साथ दूल्हा जबरदस्ती कर रहा है। शादी के स्टेज पर लड़के का व्यवहार इतना ज्यादा क्रूरता से भरा हुआ है कि, लोग लड़की के माता-पिता को जिम्मेदार ठहराते हुए बोल रहे हैं कि, जबरदस्ती लड़की की शादी कराई गई है।

स्टेज पर लड़की के साथ गंदी हरकत करता नजर आया दूल्हा

ये सोच में डाल देने वाला Bride Groom Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Ghar Ke Kalesh हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

ये वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, मिठाई खिलाने की रस्म के दौरान दूल्हा लड़की के मुंह में जबरदस्ती मिठाई ठूंस रहा है। वो इतनी ज्यादा क्रूरता करता है कि , लड़की की नथ तक उतर जाती है। इसके साथ ही उसकी हालत भी खराब हो जाती है। जब भरे स्टेज में लड़का ये हरकत कर रहा होता है तो वहीं पर खड़ा दूल्हा और लड़कियां बहुत ही बेशर्मी से हंस रहे होते हैं। बेचारी दुल्हान का चेहरा उतर जाता है।

Bride Groom Viral Video देख क्या बोल रहे लोग?

इस ब्राइड ग्रुम वायरल वीडियो को एक्स पर 20 मई को अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 1 लाख 99 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये मां-बाप क्यों जबरदस्ती शादी करा देते हैं, जब लड़की का मन ना हो’। दूसरा लिखता है, ‘रोड पर खड़े होकर गोलगप्पे खानें वाली लड़कियां आख़िर जयमाल के टाइम पर मिठाई क्यों नहीं खाती हैं?’ तीसरा लिखता है, ‘हमारे यहां ऐसी कोई रिवाज नहीं है अगर होती तो दूल्हे की हरकत पर दूल्हे कि कुटाई हो जानी थी।’ तो वहीं, कई सारे यूजर्स लड़की के माता-पिता को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026