---Advertisement---

Budaun Video: जालिम Heart Attack ! दुल्हन की डोली की जगह घरवालों ने उठाई अर्थी, मां-बाप के दुख को देख फट जाएगा कलेजा

Budaun Video: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर शादी से एक दिन पहले दुल्हन को Heart Attack आ गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। परिजनों का अर्थी बनाने हुए वीडियो सामने आया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 5, 2025 4:16 अपराह्न

Budaun Video
Follow Us
---Advertisement---

Budaun Video: पिछले कुछ समय से Heart Attack की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। जिसकी जद में बच्चे से लेकर बड़े सभी आ रहे हैं। अचानक पड़ने वाले दिल के दौरे की अकसर वीडियो सामने आते रहते हैं। जिन्हें देखकर अफसोस और खौफ आता है। एक ऐसा ही वीडियो उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से आया है। यहां पर एक लड़की शादी से 1 दिन पहले मौत हो गई। जिसके बाद घरवालों ने डोली की जगह बेटी की अर्थी उठाई। मां-बाप पर रविवार का दिन आफत बनकर टूटा। इस घटना से जुड़ा हुआ अब वीडियो वायरल हो रहा है।

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की उठी अर्थी

ये बेहद खौफनाक Budaun Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के UttarPradesh.ORG News पर अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में लड़की की मेहंदी से लेकर हल्दी और अर्थी तक की वीडियो है। इसके साथ ही रोते-बिलखते मां-बाप और परिजन भी हैं। वीडियो के कैप्शन में लड़की की मौत का कारण दिल का दौरा यानी की हार्ट अटैक बताया गया है। ये घटना बदायूं के नूरपुर पिनौनी गांव की बताई जा रही है। यहां पर हल्दी की रस्म के कुछ ही घंटों के बाद दुल्हन की अचानक मौत हो गई। ये घटना शादी से एक दिन पहले रविवार की रात की है। लड़की की बारात सोमवार को आने वाली थी।

Budaun Video भावुक कर रहा

लड़की को अचानक से हार्ट अटैक कैसे पड़ा? इसकी आधिकारिक रुप से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। परिजनों का कहना है कि, शादी से पहले लड़की की हेल्थ बिल्कुल ठीक थी। वह हंस रही थी और नाच रही थी। लेकिन अचानक से उसे दिल का दौरा पड़ गया। दुल्हन की मौत ने मां-बाप के साथ परिजनों को तोड़कर रख दिया है। पूरे गांव में शौक की लहर दौड़ पड़ी है। इस घटना का वीडियो भावुक कर रहा है। वीडियो देख यूजर्स इसे दुखद बताते हुए लिख रहे हैं कि, हे प्रभु ऐसा क्यों किया।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now