---Advertisement---

नगालैंड में पहाड़ से गिरी मौत ने कारों को कुचला, हादसे का लाइव वीडियो रूह कंपा देगा

Viral Video: नागालैंड के दीमापुर से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जिसे देखकर आपकी भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मंगलवार को दीमापुर जिले के चूमुकेदिमा शहर में तेज बरसात हो रही थी इस दौरान पहाड़ से खिसकर एक चट्टान नीचे गिरी जिसने सड़क पर खड़ी तीन कारों को बुरी तरह से ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 5, 2023 9:05 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 5, 2023 1:36 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: नागालैंड के दीमापुर से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जिसे देखकर आपकी भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मंगलवार को दीमापुर जिले के चूमुकेदिमा शहर में तेज बरसात हो रही थी इस दौरान पहाड़ से खिसकर एक चट्टान नीचे गिरी जिसने सड़क पर खड़ी तीन कारों को बुरी तरह से कुचल दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि, इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना का सोशल मीडिया पर भी इस का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

रूह कंपा देगा घटना का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस 5 सेकंड के वीडियो में सभी को विचलित कर दिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, पहाड़ी इलाके में बारिश की वजह से जाम लगा हुआ है और सभी लोग रास्ता मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इसी दौरान पहाड़ से एक चट्टान नीचे गिरती है और सड़क पर खड़ी गाड़ी को कुचल देती है। इसी के साथ वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि, उसी रास्ते पर एक और गाडी खड़ी थी जिसपर पर भी एक छोटी चट्टान बहुत तेजी से गिरती है जो उस गाड़ी को भी कुचल देती है।

Also Read: BJP State President: आ गया हाईकमान का फरमान! भाजपा ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले, यहां देखें किसे मिली कमान

मृतकों के परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

इस घटना के बाद अधिकारियों ने बताया कि, इस हादसे में कार सवार और एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। वही अन्य घायल लोगों को हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया है। घटना के बाद नागालैंड के मुख्यमंत्री रियो ने कहा कि, उनकी सरकार घायलों को एमरजैंसी सेवाएं और आवश्यक चिकित्सा सहायता देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। इसी के साथ ऐसा बताया जा रहा है कि, इस हादसे में जिन भी व्यक्तियों की मौत हुई है उनके परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद सरकार की तरफ से दी जाएगी।

Also Read: PM Modi की अध्यक्षता में SCO Summit 2023 हुआ संपन्न, जानें बैठक की बड़ी बातें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026