---Advertisement---

Deepak Chopra ने 16 साल की लड़की को रात में मुलाकात का दिया था न्यौता, एपस्टीन फाइल्स बवाल के बीच पीड़िता ने की आवाज बुलंद

Deepak Chopra: एपस्टीन फाइल्स में दीपक का के नाम सामने आने के बाद उन्होंने भले ही सफाई दी है लेकिन इस सब के बीच एक पोस्ट चर्चा में है जहां महिला ने इस बात का खुलासा किया 16 साल की उम्र में उन्हें लेखक ने रात में मुलाकात करने कहा था।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 6, 2026 12:28 अपराह्न

Deepak Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Deepak Chopra: जेफरी एपस्टीन की एपस्टीन फाइल्स में नामी चेहरे के नाम आने से सोशल मीडिया पर काफी खलबली मची हुई है और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में लेखक दीपक चोपड़ा का नाम भी सामने आया जो फिलहाल चर्चा में है। दरअसल दीपक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए अपनी सफाई देने की कोशिश की जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ रहा है। हालांकि अब इस सब के बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है जहां खुद महिला ने इस बात का खुलासा किया कि 16 साल की उम्र में उन्हें दीपक चोपड़ा ने रात में मुलाकात का न्योता दिया था।

दीपक चोपड़ा को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा

एपस्टीन फाइल्स में हुए खुलासे के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दीपक चोपड़ा ने एक पोस्ट लिखा लेकिन इस पोस्ट को री शेयर करते हुए यूज़र ने कहा, “जब मैं 16 साल की थी तो मैं यूरोप में दीपक चोपड़ा के होस्ट किए गए एक मेडिटेशन इवेंट में हिस्सा लिया. बाद में मैं उनसे अपने आध्यात्मिक अभ्यास के बारे में एक सवाल पूछने के लिए लाइन में लगी थी। इस दौरान उन्होंने मुझे अपना नंबर दिया और रात में मिलने पर जोर दिया। मैं घबरा गई और मेरे मन ने मुझे ना जाने की चेतावनी दी। मैं वहां नहीं गई थी लेकिन वह मेरे लिए एक कॉल था कि पुरुष गुरु बनावटी चीज है स्मार्ट लड़की ही असली होती हैं।”

Deepak Chopra के झांसे नें नहीं आई महिला

इस दौरान लड़की ने इस बात का भी खुलासा किया कि 16 साल की उम्र में वह अपने माता पिता को छोड़ चुकी थी और खुद के खर्चे के लिए कई नौकरी की। इस दौरान उन्होंने काफी सतर्कता से इस दुनिया को डील किया। महिला ने यह भी बताया कि पीछे मुड़कर जब मैं देखती हूं तब मुझे लगता है कि मैं नहीं फंसी। दीपक चोपड़ा को लेकर यूजर द्वारा जो बात की गई वह फिलहाल चर्चा में है।

कौन है महिला जिसने उठाया दीपक चोपड़ा को लेकर आवाज

जहां तक बात करें सेवदा रूबेंस की तो वह खुद को आर्टिस्ट बताती है जिनके 663 फॉलोअर्स है लेकिन इस पोस्ट को 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप बिल गेट्स जैसे बड़े नाम को भी एपस्टीन फाइल्स में घसीटा गया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026