---Advertisement---

Delhi Viral Video: बदमाशों को सबक सिखाने आई पुलिस पर ही हुआ लाठी-डंडों से हमला! फेंका गया मिर्च पाउडर, बीच सड़क देखें बवाल

Delhi Viral Video: पुलिस पर लाठी चार्ज हुआ और इस खतरनाक घटना ने सोशल मीडिया पर अफरातफरी मचा दी है जहां सरेराह बर्बरता देखी जा रही है। पूरी खबर जानने के बाद निश्चित तौर पर आपको हैरानी हो सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 23, 2026 2:15 अपराह्न

Delhi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Viral Video: जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होती है और ऐसे में हर सड़क हर बाजार में लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखना उनका कर्तव्य होता है। अगर इन्हीं पुलिस के साथ बर्बरता दिखाई जाए तो इसे आप क्या कहेंगे। दिल्ली वायरल वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है जहां साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से बदमाशों ने कानून से बेखौफ होकर पुलिस वालों को ही अपना निशाना बना लिया। जहां लाठी डंडों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं जबकि मास्टरमाइंड फरार बताया जा रहा है। जानिए पूरी सच्चाई क्या है।

पुलिस के साथ इस तरह हुई बर्बरता

दिल्ली वायरल वीडियो की बात करें तो कहा जा रहा है कि पेट्रोलियम चेकिंग के लिए पहुंची पुलिस जब गाड़ियों की जांच करने लगे तब एक बाइक को जब्त किया गया जिसके बाद मालिक और बाकी गुंडो ने मिलकर पुलिस की पिटाई कर दी। इस दौरान वह चाह कर भी कुछ नहीं कर सके। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से पुलिस पर लाठी और डंडों से वार हो रहा है और ऐसे में अफरातफरी मची हुई है।

Delhi Viral Video को लेकर लोगों ने किया इस तरह रिएक्ट

दिल्ली वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोग इस पर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। लोग दिल्ली पुलिस पर एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया गया। वहीं मास्टरमाइंड सहित 3 अपराधी को ढूंढा जा रहा है और यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऐसे लोगों को सबक सिखाने जरूरी है।” एक यूजर ने कहा, “उसे पकड़ो पहचानो और तब तक मारो जब तक खुद माफी ना मांग ले। एक यूजर ने लिखा क्या भारत के लोगों ने संविधान सरकार कानूनी यह सब अपना शोषण करवाने के लिए अपनाया है तो एक ने लिखा पता नहीं क्यों इतनी गुंडागर्दी हो गई है।

@amitkilhor X चैनल से शेयर किए गए इस दिल्ली वायरल वीडियो को 51000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

अगस्त 23, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

H1N1

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026

Viral Video

अगस्त 22, 2026

Rain Alert 23 August 2026

अगस्त 22, 2026