Delhi Viral Video: क्या आम जनता और पुलिस के लिए अलग-अलग ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं। ऐसा सवाल सोशल मीडिया पर यूजर्स के मन में आया जब बिना नंबर प्लेट और काले शीशे में गाड़ी दौड़ा रहे एक ऑफिसर को देखा गया। दिल्ली वायरल वीडियो पर लोग आक्रोशित नजर आ रहे हैं और पुलिस से इस पर सवाल किया जा रहा है। क्या आम लोगों और पुलिस के लिए अलग-अलग सड़क कानून बनाए गए हैं। चौतरफा बवाल के बाद पुलिस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि आखिर इस पर क्या हुआ है। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई।
वायरल वीडियो में देखें कैसे खुद फंस गया नियमों की धज्जियां उड़ाता ऑफिशल
काले शीशे नम्बर प्लेट गायब सड़को पर फुल टशन।
लगता है पुलिस और आम जनता दोनों के लिए ट्रैफिक नियमों की 2 अलग अलग किताबें छापी गयी है। @dtptraffic कार्यवाही ? pic.twitter.com/oC5h9uwCPk— अश्विनी सोनी (@Ramraajya) August 1, 2026
दिल्ली वायरल वीडियो की बात करें तो खुद को श्रमिक अधिकारी बताने वाले शख्स ने बिना नंबर प्लेट और काले शीशे में गाड़ी को रोकता है। फिर सवाल करना शुरू करता है पुलिस की बोलती बंद हो जाती है क्योंकि उसे नहीं पता होता है कि जिस आम जनता की गलती पर चलान काटा जाता है वही आज उस सवाल कर रही है। वहीं वीडियो में पुलिस यह कहती भी नजर आती है कि गाड़ी उसकी नहीं है लेकिन इस दिल्ली वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं है।
Delhi Viral Video पर बवाल के बाद पुलिस ने कहीं ये बात
इस वायरल वीडियो को @Ramraajya एक्स चैनल से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि “काले शीशे नंबर प्लेट गायब। सड़कों पर फूल टशन लगता है पुलिस और आम जनता दोनों के लिए ट्रैफिक नियमों की दो अलग-अलग किताबें छापी गई है। दिल्ली पुलिस कार्रवाई।” इस पर जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने लिखा कब और कहां की घटना है और समय क्या था लेकिन बाद में दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया कि इस पर एक्शन ले लिया गया है। लोग इस वीडियो को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं है क्योंकि ट्रैफिक पुलिस आम जनता पर चालान काटने में कभी भी पीछे नहीं रहती है।
दिल्ली वायरल वीडियो को 125000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
