---Advertisement---

Delhi Viral Video: जिस बेटे को 23 साल तक सिंगल मां ने पाला उसकी उठी अर्थी तो निकली चीखें, न्याय की गुहार देख कांप जाएगा कलेजा

Delhi Viral Video: दिल्ली वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां एक मां अपने 23 वर्षीय बेटे की मौत को लेकर न्याय की मांग करते हुए दिखी जो सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ। आइए जानते हैं आखिर वीडियो में वह क्या कह रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 17, 2026 12:50 अपराह्न

Delhi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Viral Video: दिल्ली में हाल ही में सड़क हादसे के दौरान 23 वर्षीय एक लड़के की मौत सोशल मीडिया पर लगातार सनसनी मचा रही है। जहां लड़के की मां लगातार गुहार करती हुई नजर आ रही है। वहीं सब के बीच एक और दिल्ली वीडियो वायरल हो रहा है जहां अपने बेटे के लिए न्याय की मांग करने वाली मां ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल साहिल धनेश्रा नाम के लड़के की मौत सड़क हादसे में हो गई जिसके बाद उसकी मां इन्ना माकन ने न्याय की मांग करते हुए देशवासियों को आगे आने के लिए गुहार लगाती हुई नजर आई। दिल्ली वायरल वीडियो को अंत तक देखा आपका भी कलेजा कांप उठेगा।

Delhi Viral Video में बेटे की मौत के बाद क्रोध दिखाती नजर आई मां

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

दरअसल दिल्ली वायरल वीडियो में मां यह कहते हुए नजर आती है कि “मैं इन्ना माकन साहिल धनेश्रा की मां सिंगल पेरेंट, मैंने अपने बच्चों को 23 साल तक सिंगल मदर के तौर पर पाला है और एक रईसजादे के स्कॉर्पियो जो कि स्पीड रील और स्टंट करने के लिए अपने घर से गाड़ी लेकर निकले थे। उस लड़के को गाड़ी चलाने भी नहीं आती। एक अन लाइसेंस ड्राइवर उसने 3 फरवरी को मेरे मासूम बच्चे को अपनी गाड़ी से ऑन द स्पॉट उड़ा दिया। मेरे बच्चे को उड़ा दिया। मैं एक अकेली मजबूर मां हूं। मैं सभी मीडिया से इस बात का आग्रह करती हूं और लोगों से मेरे लिए आगे आने की गुहार करती हूं।”

दिल्ली वायरल वीडियो में मां का दर्द देख हिले लोग

दिल्ली वायरल वीडियो में मां फूट फूटकर हुई नजर आती है और उनके आंख के आंसू नहीं रुक रहे हैं। वह कहती है कि मैं एक मां के तौर पर आपसे आग्रह करती हूं अपने बच्चों को बचाओ और मेरी मदद करो। लोगों से मदद की गुहार करती है। इस वीडियो को देखकर लोगों का दिल टूट गया है सोशल मीडिया पर यूजर्स दुख व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।

आखिर कब की है घटना

बता दे कि 3 फरवरी को द्वारका स्थित लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना हुई थी। 23 वर्षीय साहिल की मौत हो गई। जहां स्कॉर्पियो, कार और मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हुई और मोटरसाइकिल पर सवार साहिल की जान चली गई। कहा जा रहा है कि स्कॉर्पियो में युवक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के सवार था और उन्होंने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी। अब बेसहारा मां अपने बेटे के लिए न्याय की मांग करती दिखी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Laughter Chefs 3

फ़रवरी 17, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 17, 2026

Viral Video

फ़रवरी 17, 2026

Rampur Viral Video

फ़रवरी 17, 2026

Rashmika-Vijay Wedding

फ़रवरी 17, 2026