---Advertisement---

Etawah Viral Video: ‘महिला सशक्तिकरण या…’ 7 साल का रिलेशनशिप, मर्जी की शादी फिर भी पत्नी बनी पति के मौत की वजह! नए अतुल सुभाष की कहानी ने लोगों को झकझोरा

Etawah Viral Video: इटावा वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें एक अपनी पत्नी की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। नए अतुल सुभाष की कहानी ने लोगों को हिला कर रख दिया और यूजर्स इस पर कमेंट करने लगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 20, 2025 7:32 अपराह्न

Etawah Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Etawah Viral Video: बीते कुछ महीने पहले बेंगलुरु रहने वाले एक इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड की खबर ने लोगों को गहरा झटका दिया जहां उसने अपनी पत्नी की मानसिक प्रताड़ना से पीड़ित होकर इस दुनिया को अलविदा कहने में अपनी भलाई समझी। सुसाइड की इस खबर ने लोगों को हिला कर रख दिया। इस सबके बीच अब लगातार एक के बाद एक इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है जहां पत्नी की प्रताड़ना से पीड़ित होकर पति मौत को गले लगा रहा है। अब Etawah Viral Video देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर फिर पहुंच चुका है। यह निश्चित तौर पर महिला सशक्तिकरण को लेकर भी सवाल उठा रही है।

Viral Video में नए अतुल सुभाष ने बयां किया दर्द

इटावा वायरल वीडियो में शख्स कहता है, “जब तक आप लोगों को यह वीडियो मिलेगा तब तक मैं इस दुनिया को छोड़कर चला जाऊंग। काश कि कोई कानून होता तो मैं यह गलत कदम नहीं उठाता। मैं अपनी पत्नी और उनकी फैमिली की मानसिक प्रताड़ना को बर्दाश्त नहीं कर पाया। मेरी पत्नी का बिहार में प्राइवेट टीचर में सिलेक्शन होने के बाद समस्तीपुर में मेरी पत्नी की मां ने मेरे बच्चे का मिसकैरेज करवा दिया और पूरी ज्वेलरी रख लिया जिस पर उनका कोई अधिकार नहीं था। मेरी पत्नी ने मुझे धमकी दी कि अगर मैं अपनी जमीन और घर को उसके नाम नहीं किया तो वह मेरी फैमिली को झूठे केस में फंसा देगी।”

Etawah Viral Video में इस शख्स से माफी मांगता दिखा मौत से पहले शख्स

शख्स Viral Video में कहता है, “हम दोनों की शादी बिना किसी डिमांड के हमारी मर्जी से हुई थी क्योंकि हम दोनों 7 साल के रिलेशनशिप में थे।”शख्स मौत से पहले यह कहता हुआ नजर आता है कि “मेरी पत्नी के पिता मनोज कुमार ने छोटी कंप्लेंट दर्ज की तो मेरे पत्नी के भाई ने मुझे कॉल पर मारने की धमकी दी। मेरी पत्नी मेरे साथ रहकर हर दिन मुझे मानसिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया और उसकी फैमिली उसके साथ थी । अगर मेरे मरने के बाद में मुझे जस्टिस नहीं दी गई तो मेरी अस्थियो को नाले में बहा देना। मम्मी पापा मुझे माफ कर देना क्योंकि मैं आपकी उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतर पाया।”

लोग उठाने लगे Etawah Viral Video को लेकर कानून पर सवाल

इटावा वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। @ndtvindia x चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 10000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “महिलाओं के लिए बहुत सारे कानून है लेकिन आदमी के लिए एक भी कानून नहीं है।” एक यूजर ने कहा महिला सशक्तिकरण के नाम पर बना अंधा कानून बेगुनाह पुरुषों का मौत का मुख्य कारण बन गया है। लोग इस वीडियो को देखकर अपनी अपनी भड़ास निकालते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026