---Advertisement---

German fitness Influencer Jo Linder का 30 साल की उम्र में निधन , इस बीमारी ने ली जान

Jo Linder Passed Away: यूट्यूब के मशहूर जर्मन फिटनेस इंफ्ल्यूएंसर जो लिंडर का शुक्रवार को निधन हो गया। इस बात की पुष्टि उनकी गर्लफ्रेंड Nicha ने की है। निचा ने बताया कि, जो का निधन एन्यूरिज्म बीमारी के कारण हुआ है। बता दें जो सिर्फ 30 साल के थे। इंस्टाग्राम पर उनके 8 मिलियन से ...

Read more

Avatar of Arpita Shrivastava

By: Arpita Shrivastava

Published: जुलाई 2, 2023 12:42 अपराह्न | Updated: जुलाई 2, 2023 3:25 अपराह्न

Jo Linder
Follow Us
---Advertisement---

Jo Linder Passed Away: यूट्यूब के मशहूर जर्मन फिटनेस इंफ्ल्यूएंसर जो लिंडर का शुक्रवार को निधन हो गया। इस बात की पुष्टि उनकी गर्लफ्रेंड Nicha ने की है। निचा ने बताया कि, जो का निधन एन्यूरिज्म बीमारी के कारण हुआ है। बता दें जो सिर्फ 30 साल के थे। इंस्टाग्राम पर उनके 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स थे और यूट्यूब 9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर थे।

जो लिंडर के निधन की पुष्टि उनकी गर्लफ्रेंड निचा ने की है। निचा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए जो की डेथ की बात पब्लिक की है। निचा ने बताया कि जो एन्यूरिज्म बीमारी से ग्रसित थे। पिछले कई दिनों से वह गर्दन में दर्द की शिकायत बता रहे थे। जो ने खुद ये खुलासा किया था कि वह रिपलिंग मसल्स डिजीज (RMD)से पीड़ित हैं।

यह भी पढ़ें:Viral Video:40 फीट की ऊंचाई से गिरा 6 साल का मासूम, कमजोर दिल के लोग इस वीडियो को ना देखें

क्या होती है एन्यूरिज्म बीमारी

इसे धमनी विस्फार या धमनीस्फिति भी कहते हैं। एन्यूरिज्म एक घातक बीमारी है। जिससे जान जाने का खतरा हो सकता है। यह बीमारी दिमाग, पेट और पैर में होती है। इससे खून की नसों में कमजोरी आ जाती है। इस बीमारी से पीड़ित के प्रभावित भाग में सूजन की शिकायत होती है और उस हिस्से में खून जमने लगता है। इस बीमारी के कारण दिल की धड़कने कभी कभी अचानक से बढ़ जाती हैं और कई बार ये जानलेवा भी हो जाता है, कई लोग इसकी वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।
लक्षण– सिर दर्द, हाई बीपी, गर्दन में दर्द, इस बीमारी में शरीर का कोई हिस्सा काम करना बंद कर देता है।

रिपलिंग मसल्स डिजीज

RMD एक न्यूरोमस्कुलर विकार है, जो मांसपेशियों में खिंचाव, टकराव या मूवमेंट की वजह से होने वाले स्ट्रेस के कारण होता है।इस बीमारी में थकान, ऐंठन और मांसपेशियों में अकड़न आम बात है।
लक्षण– मांसपेशियों में कंपन या मरोड़, मांसपेशियों में अकड़न, मांसपेशियों में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, मांसपेशियों में कमजोरी।

शॉक में हैं फैंस

बता दें जो लिंडर सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर होने के साथ साथ एक बॉडीबिल्डर भी थे। उनके इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं,उनके निधन की खबर सुन कर उनके फैंस बहुत दुखी है, Jo की निधन की खबर सुन कर दूसरे सिलेब्रीटीज भी शोक जता रहे हैं, बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने कॉमेंट किया है- Rest in Piece. Prayers with family. फैंस दुख भरे कॉमेंट्स कर रहे हैं किसी को इस बात पर यकीन नहीं आ रहा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:Health Tips: अगर आप भी करते हैं लगातार स्माइल तो, हो चुके हैं इस गंभीर बीमारी के शिकार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026