---Advertisement---

Greater Noida Viral Video: झोपड़ी से भी बदतर निकला ‘करोड़ी’ फ्लैट, ग्रेटर नोएडा के इस वीडियो ने घर खरीदारों की नींद उड़ाई

Viral Video: सोशल मीडिया पर ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां पर करोड़ों के फ्लैट में हर महीने 28000 हजार का किराया भरने वाली किरायदार ने शिकायत करते हुए वीडियो बनाया है। जिसमें वो बता रही है कि,  हवा के एक झेके से कैसे फ्लैट की दीवार रेत की तरह बिखर गई।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 10, 2026 1:30 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ग्रेटर नोएडा में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए खतरे की घंटे बज चुकी है। दरअसल, यहां पर एक करोड़ों के फ्लैट में 28000 रुपए महीना किराया देने वाली लड़की का घर आंधी नहीं झेल सका है। उसके फ्लैट की दीवार आंधी में उड़ गयी। अब इसी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों की नींद उड़ गई है। इस घटना को देखने के बाद कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी  पर सवाल उठने लगे हैं। आंधी में टूटी महंगे फ्लैट की दीवार ने लोगों को चौंका दिया है।

ग्रेटर नोएडा के महंगे फ्लैट का हाल बेहाल

आंधी में टूटे फ्लैट का वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर  indiainlast24hr  नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘अलर्ट! ग्रेटर नोएडा के ची-5 सेक्टर में 1 करोड़ रुपये के फ्लैट की बालकनी ढह गई।

देखें वीडियो

सोनम सिंह ने ढहते कंक्रीट का वीडियो शेयर किया है, जिससे बिल्डर के खिलाफ आक्रोश फैल गया है। किराया 28,000 रुपये, लेकिन सुरक्षा से समझौता।’ वीडियो में एक लड़की बता रही है कि, रात के दो बजे अचानक से फ्लैट की दीवार टूट गई। इस दौरान वो ये भी बता रही है कि, इसकी कीमत 1 करोड़ से ज्यादा है और वो 28000 हजार रुपए प्रतिमाह किराया भरती है।  फ्लैट की हालत को देख लोग हैरान हो रहे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा आखिर इतने महंगे फ्लैट की ऐसी कैसी हालत हो सकती है?  इसके साथ ही कुछ लोग  इसकी क्वालिटी पर  सवाल खड़े कर रहे हैं।

Viral Video देख खरीददार टेंशन में आए

10 अप्रैल को indiainlast24hr नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इस वायरल वीडियो पर 2 लाख 21000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। एक यूजर लिखता है,  ‘1 करोड़ रुपए इस सोसाइटी के हैं फ्लैट तो 10 लाख में ही बना है।’ दूसरा लिखता है,   ‘किराए पर क्यों रहना खुद का आलीशान घर बनवा लो’। तीसर लिखता है,  ‘ये रियल स्टेट का स्कैम है’। इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि, वो अब ग्रेटर नोएडा में घर लें या फिर ना लें। क्योंकि ग्रेटर नोएडा एक ऐसी जगह है। जो बहुत ही तेजी से डेवलेप हो रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026