---Advertisement---

Greater Noida Viral Video: पत्नी निक्की को जलाने के बाद गली में जालिम पति ने किया था ड्रामा, देखें बचने के लिए कैसे लगाया था जुगाड़?

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा में पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति विपिन का नया वीडियो सामने आया है। उसने घटना को अंजाम देकर गली में शोर मचाकर लोगों को एकत्रित किया था, ताकि वो इस घटना को हादसा बता सके।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 25, 2025 2:23 अपराह्न

Greater Noida Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा में बहू को जिन्दा जलाने वाले पति और उसके परिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बहू को पीटते और जलाते ससुरालियों के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हें देखने के बाद यूजर्स में काफी गुस्सा है। निक्की की हत्या से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें विपिन ने बीवी को जलाने के बाद गली में शोर मचाया था और लोगों को एकत्रित किया था ,ताकि ये घटना हत्या कम और हादसा ज्यादा लगे। अपने आप को बचाने ते लिए जालिम पति ने पूरा दिमाग लगाया था।

पत्नी निक्की को मारने के आरोपी पति विपिन ने बचने के लिए लगाया था जुगाड़

इस Greater Noida Viral Video को सोशल मीडिया पर NDTV India ने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “निक्की की हत्या को हादसा साबित करना चाहता था पति, वीडियो में सड़क पर लोगों को बुलाते आया नजर।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक विपिन गली में यहां-वहां चिल्लाते हुए घूम रहा है और लोगों को घटना के बारे में बताने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि, ये निक्की को जलाने के बाद का है। विपिन ने खुद को बचाने के लिए ये सारा ड्रामा किया है।

Greater Noida Viral Video देख यूजर्स हुए हैरान

पत्नी निक्की को जला ने वाला जालिम पति विपिन फिलहाल जेल में है। पुलिस से भागते हुए उसके पैर में गोली लगी थी। विपिन ने वैसे तो इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। लेकिन उसने मीडिया के सामने ये कहा कि, उसे बीवी के मरने का जरा भी अफसोस नहीं है। इस ग्रेटर नोएडा वायरल वीडियो को 25 अगस्त को अपलोड किया गया था। इस पर 8300 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस घटना पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, ‘ये ज़िंदा कैसे है समझ नहीं आता। क्या लोग इतने कायर है और हमारी व्यवस्था इट आई नपुंसक है ? दूसरा लिखता है ये तो सोनम रघुवंशी के जैसे ड्रामा कर रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026