Gurugram Viral Video : लड़कियां जब समाज की बेड़ियों को तोड़कर कुछ हटकर करती हैं तो, कुछ लोगों को ये बर्दाश्त नहीं होता है और वो उन्हें रोकने में लग जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की स्पोर्ट बाइक चला रही है। लेकिन तभी वहां पर एक कार चालक आता है। वो पहले तो उसे तंग करने की कोशिश करता है। लेकिन जब युवती खुद को बचाने की कोशिश करती है तो भयंकर एक्सीडेंट कर देता है। ये पूरी घटना गुरुग्राम की है। लड़की फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिया बताई जा रही है। खबरों की मानें तो वो Aprilia RS 457 स्पोर्ट्स बाइक चला रही थी। ये पूरा मामला मोटरसाइिकल पर लगे कैमरे में कैद हो गया।
Aprilia RS 457 स्पोर्ट्स बाइक चलाती लड़की का युवक ने किया भयंकर एक्सीडेंट
महिला बाइकर के साथ बदतमीजी करते हुए एक्सीडेंट करते कार चालक लड़के का वायरल वीडियो एक्स पर Sachin Gupta नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। वहीं, ‘कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है, गुरुग्राम में हिट एंड रन !! बाइकर सिया को टक्कर मारकर कार सवार भाग गया। बाइक में लगे कैमरे में पूरा दृश्य कैद हुआ।’वीडियो में पीड़िता सिया पूरी घटना की जानकारी देते हुए बता रही हैं कि, रविवार को बाइक चला रही थीं। इस दौरान एक कार में सवार नशे में धुत्त युवकों ने उनका पीछा किया और उनके साथ बदतमीजी की। जब वो नहीं रुकी तो साइड से एक्सीडेंट करके फरार हो गए।
देखें वीडियो
गुरुग्राम में हिट एंड रन !!
बाइकर सिया को टक्कर मारकर कार सवार भाग गया। बाइक में लगे कैमरे में पूरा दृश्य कैद हुआ। https://t.co/Q6SeqVrM8o
— Sachin Gupta (@Sachingupta) September 14, 2026
खबरों की मानें तो युवती Aprilia RS 457 स्पोर्ट्स बाइक चला रही थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सिया सड़क पर गिर गई और उनकी महंगी स्पोर्ट्स बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। यह पूरी घटना सिया की बाइक पर लगे एक्शन कैमरे रिकॉर्ड हो गई। इस दौरान सिया के साथ उनका दोस्त भी मौजूद था। जिसने एक्सीडेंट करके भाग रहे कार चालक को भी रोक लिया। अब वो पुलिस से एक्शन की मांग कर रही है। मारुति सुजुकी सियाज गाड़ी हरियाणा के पलवल के रहने वाले फौजी मनीष के नाम पर रजिस्टर्ड है। लेकिन वो गाड़ी नहीं चला रहे थे। गाड़ी को उनका दोस्त चला रहा था। वो घर से उनकी गाड़ी की चाबी मांगकर लेकर गया था। इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया है। खबरों की मानें तो पीड़िता ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। जिसके कारण केस दर्ज नहीं हुआ है। लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देखें पोस्ट
#WATCH | On the Gurugram Golf Course accident case, Abhilaksh Joshi, Gurugram ACP, says, “On September 14, 2026, our Social Media Monitoring Cell intercepted a video showing a four-wheeler hitting a female two-wheeler rider from behind. This incident occurred on Golf Course Road; the Gurugram Police have contacted the woman involved and, taking suo motu cognizance, have registered an FIR at the Sector 56 Police Station in Gurugram. Regarding the accused’s identity, details are currently being traced via the vehicle involved; the woman will also be included in the investigation, and further action will be taken based on the facts that emerge. We will contact the woman regarding the allegations made in her video, involve her in the investigation, proceed accordingly, and take action based on her claims… We are monitoring instances of rash or negligent driving and any such incidents occurring in Gurugram. Even without a formal complaint, we will take suo motu cognizance and initiate action in accordance with the law; our special cell, created specifically for this purpose, is also keeping a close watch. People should not get involved in such incidents, nor should they spread baseless rumors about them. Doing so is a legal offense, and action will be taken.”
— ANI (@ANI) September 14, 2026
Gurugram Viral Video देख यूजर्स ने की एक्शन की मांग
बाइक चलाती लड़की के वायरल वीडियो को एक्स पर 14 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 25000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स की तरफ से काफी गुस्से भरी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वो इसे जानबूझकर किया गया एक्सीडेंट बता रहे हैं और तुरंत एक्शन की मांग कर रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, ‘यह तो जानबूझकर टक्कर मारी है वीडियो भी दिखाई दे रहा है इसमें साइड से टक्कर मार कर गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। यह टारगेटिंग एक्सीडेंट किया हुआ है इस आदमी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।’ दूसरा लिखता है, ‘जान बुझकर मारने का प्रयास है….पकड़कर जेल में डोलो इस गुंडे को…..’।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।







