Hema Malini: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा और नेता का वीडियो वायरल हो रहा है जहां वह कथित तौर पर ऑटो में सवारी करती हुई नजर आई है। लाखों की गाड़ियों की मालकिन होने के बावजूद जब वह ऑटो से निकली तो लोग बातें बनाने में पीछे नहीं रहे। उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए मथुरा से सांसद हेमा मालिनी को इलेक्ट्रिक ऑटो में देखा गया लेकिन इस सब के बीच लिए जानते हैं क्यों लोग इसे ड्रामेबाजी बताने लगे हैं और क्या है इस वायरल वीडियो में।
देखें कैसे हेमा मालिनी ऑटो में करती दिखी सवारी
यहां तो अलग लेवल की ड्रामेबाजी चल रही है.
मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी और विधायक बल्देव ऑटो से निकले है
ऑटो में हूटर, विधायक जी का नेम प्लेट, भाजपा का झंडा लगा हुआ है. pic.twitter.com/aysPRseVUr
— Priya singh (@priyarajputlive) May 19, 2026
हेमा मालिनी के इस वीडियो की बात करें तो इसे अलग-अलग प्लेटफार्म से खूब शेयर किया जा रहा है जहां x चैनल से शेयर करते हुए कहा गया, “यहां तो अलग लेवल की ड्रामेबाजी चल रही है। मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी और विधायक बलदेव ऑटो से निकले हैं। ऑटो में होटल विधायक जी का नाम प्लेट भाजपा का झंडा लगा हुआ है।” वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हेमा मालिनी इन लोगों से हाथ जोड़कर मिलती है।
Hema Malini को क्यों ट्रोल करने लगे ऑटो में देख लोग
वहीं हेमा मालिनी को इस तरह से देखने के बाद कुछ लोग टिप्पणी करने में पीछे नहीं हैं। एक यूजर ने कहा इन काकरोच जैसे जनता के लिए इतना त्याग परिश्रम इतनी गर्मी में मेहनत हमसे देखा ना जा रहा। एक ने कहा ठीक है भैया हम सबको यह याद रहेगा तो एक यूजर ने कहा पब्लिक को बेवकूफ बनाने का यह नया तरीका है या बस सुर्खियां बटोरने का ड्रामा।वहीं एक यूजर ने कहा बसंती को तो तांगा में जाना चाहिए तो एक ने लिखा सब के सब रील की बात है बस यह होड़ लगी है कि कौन कितनी अच्छी रील बनाएगा
हेमा मालिनी के इस वीडियो को 43000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।






