---Advertisement---

ससुर हो तो ऐसा! गोल्ड मेडलिस्ट पाकिस्तानी Arshad Nadeem को ससुर साहब से मिला भैंस का तोहफा, सेहत नहीं बल्कि ये है कारण

Arshad Nadeem: गोल्ड मेडलिस्ट पाकिस्तानी अरशद नदीम को गिफ्ट में उनके ससुर ने भैंस दी है। इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 12, 2024 3:11 अपराह्न

Arshad Nadeem
Follow Us
---Advertisement---

Arshad Nadeem: पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तानी अरशद नदीम की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। जैवलिन थ्रो में इतिहास रचकर अरशद ने 32 साल बाद पाकिस्तान को गोल्ड दिलाया है। गरीबी और परेशानियों का सामना करते हुए यहां तक पहुंचे अरशद अब पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। पाकिस्तान में अरशद की इस बड़ी सफलता को देखते हुए लोगों के द्वारा खूब सारे गिफ्ट दिए जा रहे हैं। आम हो या फिर खास हो, जिससे जो बन पा रहा है वो इस गोल्ड मेडलिस्ट को दे रहा है। लेकिन अरशद को सबसे अनोखा तोहफा उनके ससुर की तरफ से मिला है। अरशद के ससुर ने अपने गोल्ड मेडलिस्ट दामाद को भैंस गिफ्ट की है।

Arshad Nadeem को ससुर ने क्यों की भैंस गिफ्ट?

जैसे ही अरशद को भैंस गिफ्ट करने की खबर आयी, वैसे ही वह चर्चाओं में आ गए। लोग हैरान है कि, भैंस कौन गिफ्ट करता है? वहीं, कुछ लोगों को लग रहा है कि, अरशद को ये गिफ्ट उनके ससुर ने सेहत को देखते हुए दिया होगा। अगर आप भी कुछ ऐसा सोच रहे हैं तो ये कारण बिल्कुल भी नहीं है । इसके पीछे की वजह ये है कि, अरशद नदीम के ससुर का कहना है कि, उनके गांव में किसी को भैंस गिफ्ट करना काफी सम्मानजनक माना जाता है। ये एक महंगे तोहफे के तौर पर गिना जाता है। अरशद अपने ससुराल में सबसे छोटे दामाद है। अपने दामाद के सम्मान में ससुर ने अनोखा गिफ्ट देकर सभी को चौंका दिया है।

पेरिस ओलंपिक में जीता था गोल्ड

आपको बता दें, पेरिस ओलंपिक में भारत के नीरज चोपड़ा से अरशद नदीम का मुकाबला था। जिसमें अरश्द ने 92.97 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही दूसरे नंबर पर रहे नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल मिला है। इन दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती भी काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। गोल्ड जीतने के बाद अरशद अपने गांव पहुंच गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026