---Advertisement---

Indore Viral Video:वेलेंटाइन डे के विरोध में कॉलेज में बजरंग दल की भयंकर तोड़फोड़, जानें पुलिस क्या बोली?

Indore Viral Video:वेलेंटाइन डे के विरोध में इंदौर के एक कॉलेज में बजरंग दल ने जमकर तोड़फओड़ की है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने घटना पर रिएक्शन दिया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 13, 2026 4:13 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Indore Viral Video: 14 फरवरी को दुनियाभर के प्रेमी वेलेंटाइन डे के तौर पर मनाते हैं। 7 फरवरी से ही वेलेंनटाइन वीक शुरु हो जाता है। भारत में इस एक हफ्ते का बजरंग दल सहित तमाम सारे संगठन विरोध करते हैं। यही वजह है कि, इंटरनेट पर कपल को सबक सिखाते हुए तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी हालहि में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से ऐसा ही वीडियो  सामने आया था। जिसमे वो कह रहे थे ‘जहां मिलेंगे बाबू सोना तोड़ देंगे कोना कोना’। इस वीडियो के बाद मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के एक कॉलेज का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें  बजरंग दल के लोग  कॉलेज में डंडे लेकर घूम रहे हैं और  तोड़-फोड़ कर रहे हैं। इस मामले पर पुलिस का रिएक्शन भी सामने आया है।

वेलेंटाइन डे के मौके पर इंदौर के कॉलेज में चला बजरंग दल का डंडा

इस इंदौर वायरल वीडियो को abpnewstv ने सोशल मीडिया अकाउंट  इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘इंदौर के नरसी मोंजी कॉलेज में वेलेंटाइन डे मनाने पर विवाद हो गया।कॉलेज में बजरंग दल से जुड़े लोगों ने जमकर तोड़फोड़ और नारेबाजी की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

बजरंग से जुड़े लोगों ने कहा कि, वेलेंटाइन डे के नाम पर अश्लीलता फैलाई जा रही है।आरोप है कि, तोड़फोड़ के अलावा कॉलेज के बच्चों को धमकाया भी गया है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।’ वीडियो में तोड़फोड़ होते हुए साफ देखा जा सकता है।

Indore Viral Video पर पुलिस क्या बोली?

इंदौर के नरसी मोंजी कॉलेज में घटि घटना पर पुलिस का रिएक्शन भी सामने आया है। न्यूज एजेंसी ANI ने मामले पर पुलिस अधिकारी करे बयान को एक्स पर पोस्ट किया है।

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, इंदौर, मध्य प्रदेश: बजरंग दल ने नरसी मोंजी कॉलेज में तोड़फोड़ की। डीसीपी जोन 1, कृष्णा लालचंदानी ने बताया, “…वैलेंटाइन डे कार्यक्रम चल रहा था, तभी एक हिंदू संगठन ने परिसर में तोड़फोड़ की। छात्रों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है और कॉलेज प्रशासन की शिकायत के अनुसार, आगे की कार्रवाई की जाएगी…”

 

 

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Saharanpur Viral Video

अप्रैल 4, 2026

Nashik News

अप्रैल 4, 2026

Ranveer Singh

अप्रैल 4, 2026

Cancer

अप्रैल 4, 2026

Weight Loss

अप्रैल 3, 2026

Rain Alert 4 April 2026

अप्रैल 3, 2026