---Advertisement---

IPL 2024: IPL में कितनी बार MS Dhoni हुए डक का शिकार?

IPL 2024: चेन्नई के थाला कहे जाने वाले धोनी ने IPL में 261 मैच खेले हैं और सिर्फ 6 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 5, 2024 6:32 अपराह्न | Updated: मई 6, 2024 10:38 पूर्वाह्न

MS Dhoni
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2024 के शुरूआती मैच बड़े किफायती रहे थे। लेकिन, पिछले कुछ मैचों से टीम बल्लेबाजी में लड़खड़ाई हुई लग रही है। हालांकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ धुंआधार रन बरसा रहे हैं, लेकिन कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पा रहा। वहीं, बॉलिंग में मुस्तफिजूर रहमान और मथीशा पथिराना के जाने से टीम की बॉलिंग यूनिट बिल्कुल हीं धूमिल हो गई है।

इसी बीच पिछले मैच में पंजाब किंग्स से अपने हीं घर में टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। और, इसी के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान MS Dhoni का IPL 2024 में नॉट-आउट रहने का रिकॉर्ड भी टूट गया था। वह 14 रन बनाकर आउट हुए थे।

IPL के इतिहास में छठी बार हुए डक आउट

आपको बता दें, आज रविवार को हिमांचल के धर्मशाला में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में कैप्टन कूल (MS Dhoni) के नाम एक और डक जुड़ गया है। दरअसल, पंंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए रविवार को धोनी 9वें नंबर पर बैटिंग करने आए। इसी बीच हर्षल पटेल ने धोनी को पहली हीं गेंद पर आउट कर दिया।

धोनी इस सीजन में दूसरी बार पंजाब किंग्स द्वारा आउट हुए हैं। हालांकि IPL में वह छठी बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं।

कितनी बार और कब हुए डक का शिकार?

आपको बता दें, चेन्नई के थाला कहे जाने वाले MS Dhoni ने IPL में 261 मैच खेले हैं और सिर्फ 6 बार शून्य पर आउट हुए हैं। जबकि रोहित शर्मा 8 बार, विराट कोहली 9 बार डक का शिकार हुए हैं।

धोनी को सबसे पहले शेन वॉटशन ने 2010 में 0 पर आउट किया था। उसके बाद डर्क नैन्स (2010), हरभजन सिंह (2015), आवेश खान (2021) और मोहित शर्मा (2023) ने धोनी को डक यानि शून्य पर अपना शिकार बनाया था। इसके बाद आज हर्षल पटेल (2024) ने धोनी को गोल्डन डक किया।

हर्षल ने नहीं मनाई धोनी को डक करने की खुशी

मैच में पंजाब किंग्स ने काफी खतरनाक बॉलिंग की और चेन्नई को 167 रन पर हीं रोकने में कामयाब रहे। हालांकि इस दौरान 3 विकेट लेने वाले हर्षल पटेल ने धोनी को गोल्डेन डक करने की खुशी नहीं मनाई। और कहा, “मेरे अंदर उनके लिए काफी आदर भावना है, इसलिए मैंने आउट करने का सेलिब्रेट नहीं किया।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Abhishek Banerjee

मई 31, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026