---Advertisement---

Jaipur Viral Video: राह चलती लड़की को दिनदहाड़े दबोचने वाला दरिंदा अब नहीं बचेगा! जानें कैसे पुलिस ने की पहचान?

Jaipur Viral Video: सोशल मीडिया पर जयपुर के एक दरिंदे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा है। वो उनके साथ अश्लील हरकत कर रहा है। इस मामले पर पुलिस ने बड़ा एक्शन ले लिया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 13, 2026 12:41 अपराह्न | Updated: अप्रैल 13, 2026 4:07 अपराह्न

Jaipur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jaipur Viral Video:  राजस्थान के जयपुर की सड़कों पर दिन दहाड़े महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले दरिंदे की पहचान पुलिस ने कर ली है। दरअसल, जयपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा था। जिसमें एक युवक सुनसान गली में महिला को दबोच लेता है और बेहद शर्मनाक हरकत करके भाग जाता है। युवती प्रेग्नेंट बताई जा रही है। इस घटना का जब वीडियो सामने आया तो हर तरफ सनसनी फैल गई। जयपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक की पहचान कर ली है। इसके साथ ही मामले की जाचं में जुट गई है।

जयपुर में महिला के साथ दिन दहाड़े अश्लील हरकत

सरेआम युवती से छेड़छाड़ करते सनकी लड़के का नाम राज गुर्जर है।  ये मामला जवाहर सर्किल इलाके का है। युवक  मालवीय नगर स्थित एक स्पा सेंटर में काम करता है। इस घटना के वीडियो को Bhadohi Wallah नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि,’कितना नीच आदमी है ये। चौराहे पर खड़ा करके इसका मर्दाना अंग सरेआम शरीर से अलग कर देना चाहिए। सारी गर्मी ही शांत हो जाएगी। वीडियो राजस्थान से जयपुर का है। बताया जा रहा कि महिला गर्भवती है।’  आरोपी राज गुर्जर की अन्य वीडियो भी सामने आयी हैं। जिनमें दावा किया जा रहा है कि, वो सुनसान सड़कों पर जाती हुई लड़कियों के साथ गंदी हरकत करता है।

Jaipur Viral Video पर पुलिस का कड़ा एक्शन

इस घटना का वीडियो वायरल होते ही राजस्थान पुलिस की तरफ से एक्शन लिया गया है। युवक के खिलाफ रविवार को दोपहर जवाहर सर्किल थाने में पुलिस ने FIR दर्ज की है। वहीं, प्रेग्नेंट महिला के साथ हुई बदतमीजी पर तुरंत 25 मार्च 2026 को कार्रवाई ना करने के कारण दो पुलिसकर्मी एएसआई महेश चंद और हेड कांस्टेबल अंगदराम को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने आरोपी राज गुर्जर की पहचान करने के लिए जयपुर के मालवीय नगर से सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसके बाद राज गुर्जर की पहचान हुई। वो मालवीय नगर के एक स्पा सेंटर में काम करता है। आरोपी कई बार युवतियों के साथ दिनदहाड़े ये गंदी हरकत कर चुका है। फिलहाल पुलिस अभी तक राज को नहीं पकड़ सकी है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Monalisa

अप्रैल 13, 2026

Asha Bhosle

अप्रैल 13, 2026

Ghaziabad Viral Video

अप्रैल 13, 2026

Rakhi Sawant

अप्रैल 13, 2026

Viral Video

अप्रैल 13, 2026

Asha Bhosle

अप्रैल 13, 2026