---Advertisement---

Jhansi Viral Video: कपड़ेफाड़ जंग का अखाड़ा बनी ट्रेन, सीट को लेकर यात्रियों ने जमकर बरसाए लात घूंसे तो Railway ने क्या कहा

Jhansi Viral Video: झांसी वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक सीट के लिए ट्रेन में महाभारत होती हुई नजर आ रही है और यह वीडियो देखकर रेलवे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 1, 2025 3:55 अपराह्न

Jhansi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Jhansi Viral Video: ट्रेन में भीड़ तो आपने देखा होगा लेकिन सीट के लिए महाभारत कभी देखा है। अगर नहीं तो यह वायरल वीडियो आपको हैरान कर सकता है जहां ट्रेन की भीड़ देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा। लोगों के बीच मारपीट की भी स्थिति देखी गई। ट्रेन की सीट के लिए झांसी से एक हैरान कर देने वाला Video सामने आ रहा है जहां आप देख सकते हैं कि यात्रियों के बीच किस तरह से हाथापाई तक की नौबत आ गई है। बस इसके पीछे की वजह यह रही होगी कि वह अपने सफ़र को आरामदायक बनाना चाहते हैं।

Jhansi Viral Video में क्या हो रहा भीड़ के बीच

झांसी वायरल वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि ट्रेन में भीड़ किस कदर एक दूसरे पर टूटने के लिए सवार हैं। इस दौरान पैर रखने की भी जगह नहीं है और ऐसे में सीट के लिए लोगों के बीच भिड़ंत हो रही है। Jhansi Viral Video में मारपीट तक नौबत आ गई और जमकर लात घुसे चलाए जा रहे हैं। वहीं आसपास के मौजूद लोग सिर्फ इस नजारे को देख रहे हैं और लुत्फ उठा रहे हैं। इस ट्रेन की महाभारत को सोशल मीडिया पर लोग काफी एंजॉय कर रहे हैं और इस पर रेलवे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ट्रेन में इस घमासान को देख रेलवे ने कहीं ये बात

ट्रेन के इस Jhansi Viral Video पर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने कहा था कि झांसी डिविजन का ऐसा कोई मामला रिपोर्ट नहीं किया गया है कृपया विवरण साझा करें। वहीं बाकी यूजर्स इस पर कमेंट करने में पीछे नहीं हैं। एक यूजर ने कहा किसी एक पक्ष की गलती जरूर रही होगी या तो दबंग व्यक्ति सीट पर कब्जा करना चाह रहा होगा या दबंग व्यक्ति पहले से बैठा होगा। एक ने लिखा, “विश्व युद्ध के लिए जंग लड़ रहे हैं वह भी एक सीट के लिए।” यूजर्स इस तरह ट्रेन में भीड़ को लेकर चिंता जाहिर करते हुए दिख रहे हैं और जनरल बोगी में इस तरह के हालात को सामान्य बता रहे हैं। फिलहाल aajtak x से जारी झांसी वायरल वीडियो पर 70000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026