---Advertisement---

Kannauj Viral Video: शर्मनाक! प्रेग्नेंट महिला के साथ जुल्म कर रहा पति बना कसाई, व्यथा सुन यूजर्स ही नहीं पुलिस का भी रिएक्शन आया सामने

Kannauj Viral Video: कन्नौज वायरस वीडियो में महिला अपनी व्यथा सुनाती हुई नजर आती है जहां वह यह कहती दिखती है कि उसका पति खर्चा नहीं देता है और उसके साथ मारपीट भी करता है। वहीं इस पर पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 1, 2025 6:20 अपराह्न

Kannauj Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Kannauj Viral Video: कहते हैं जुल्म करना जितना गलत होता है उससे ज्यादा जुल्म सहना! पति-पत्नी के बीच की लड़ाई अगर मारपीट पर आ जाए तो रिश्ते की नींव हिल जाती है। ऐसे में समय रहते अपने खिलाफ आवाज उठानी आनी चाहिए। कन्नौज वायरल वीडियो में एक महिला अपने पति की दरिंदगी जिस तरह से बताती नजर आती है वह देखने के बाद शायद आपके होश उड़ जाए। यह महिला जिस तरह से अपनी व्यथा सुना रही है वह आपको भी चकित कर सकता है। आइए देखते हैं Kannauj Viral Video में पीड़ित महिला ने अपने पति पर क्या इल्जाम लगाया जिसपर पुलिस ने दी प्रतिक्रिया।

कन्नौज वायरल वीडियो में प्रेग्नेंट वाइफ के साथ बेरहमी

Kannauj Viral Video में महिला का कहना है कि वह सिर्फ अपने पति से घर का खर्चा मांगती थे और ऐसे में वह उसके साथ मारपीट करने लगता था। सिर्फ घर के खर्चे मांगने पर अपनी पत्नी को मारना निश्चित तौर पर काफी शर्मनाक हरकत है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स ही नहीं बल्कि पुलिस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कन्नौज वायरल वीडियो में महिला अपना नाम रेशमा बताती है। वह कहती है कि पति खर्चा पानी नहीं देता है और जब मांगते हैं तो मारता है। महिला का कहना है कि दो बच्चे हैं एक पेट में बच्चा है अब क्या करें।

Kannauj Viral Video देख क्या कहा पुलिस ने

कन्नौज वायरल वीडियो में महिला कहती है कि आज तो बहुत मारा कह रहा था कि तुम्हारे पेट पर लात रखके मार देंगे। वह किसी से पड़ोसी में बात करने भी नहीं देता है। जब मारता है तो घर का दरवाजा बंद करके मारता है। मैं कहां जाऊंगी अपने बच्चों को कैसे पालूंगी।” महिला के दर्द को सुनने के बाद निश्चित तौर पर यूजर्स का दिल पसीज गया है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “ऐसे सभी लोगों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए जो मानव होने के बावजूद अमानवीयता की सारी हदें पार कर डालते हैं। इस बहन को न्याय मिलना चाहिए। यदि नहीं आता जिम्मेदारियों को निभाना, फिर ज़रूरी तो नहीं घर परिवार बसाना।” वहीं DIG Range Kanpur ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है और कहा kannaujpolice कृपया संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही करें। तो कन्नौज पुलिस ने जवाब दिया SHO गुरसहायगंज को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

@bstvlive x चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो पर 24000 व्यूज मिल चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026