---Advertisement---

Kanpur Viral Video: नरभक्षी! सोसाइटी का मालिक बना दानव, देखते ही देखते चबा गया रिटायर्ड इंजीनियर की नाक, देखें पढ़े-लिखे जाहिल की दरिंदगी

Kanpur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सोसाइटी का मालिक सचिव की नाक दांतों से चबा रहा है। इस वीडियो को देख यूजर्स दंग हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 27, 2025 3:36 अपराह्न

Kanpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Kanpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक सनसनी मचा देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सोसाइटी के मालिक ने क्रूरता की सारी हदों को पार करते हुए रिटायर्ड इंजीनियर की नाक ही दांतों से चबा डाली। बेचारा बेबस आदमी चीखता और चिल्लाता रहा लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की, लेकिन जब ये घटना हुई तब वहां पर CCTV कैमरा लगा हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने पर यूपी पुलिस ने एक्शन ले लिया है। ये कानपुर वायरल वीडियो Social Media पर काफी देखा जा रहा है। इसे देख आपका मन विचलित हो सकता है।

जरा सी बात पर सोसाइटी का मालिक आदमी की चबा गया नाक

ये Kanpur Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत समाचार | Bharat Samachar हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा है कि, “कानपुर : पार्किंग विवाद में की नरभक्षियों जैसी हरकत । विवाद में रिटायर्ड इंजीनियर की नाक चबा डाली।सोसाइटी के सचिव, फ्लैट मालिक में था विवाद। मालिक क्षितिज ने अपनी पार्किंग में गाड़ी देखी।पहले थप्पड़ मारे, फिर नाक काट ली।घटना अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बिठूर थाना क्षेत्र के रतन प्लैनेट अपार्टमेंट की घटना।”

Watch Video

ये वीडियो चंद सेकंड का है लेकिन काफी हैरान करने वाला है। वीडियो में सोसाइटी का मालिक एक आदमी पर चिल्लाता हुआ दिख रहा है। इसके बाद वो पीटते हुए आदमी की नाक को ही दांतों से चबा जाता है। नाक कटने के बाद रिटायर्ड इंजीनियर वहां से बिलखता हुआ चला जाता है।

Kanpur Viral Video पर यूपी पुलिस ने लिया एक्शन

कानपुर की सोसाइटी में घटी इस घटना के Viral Video पर यूपी पुलिस ने एक्शन ले लिया है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस ने एक्स पर लिखा, “प्रकरण में थाना बिठूर पर सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है, विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।” इस घटना के वीडियो को 27 मई यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर कुछ ही देर में 13000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “ये मनुस्मृति ज्यादा पढ़ लिया होगा इसलिए नाक काटकर खा गया ।” दूसरा लिखता है, “नरभक्षी समाज” तीसरा लिखता है, “कितने तरीके इजाद किए जा रहे हैं, चोट पहुंचाने के।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026