---Advertisement---

Kanpur Viral Video: हद्दें पार! ग्राहकों के सामने ही नाली से गूंथा आटा और बेशर्मी से खिलाई रोटियां, जानें पकड़े जाने पर क्या कहा?

Kanpur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें होटल पर गंदे पानी से आटा गूंथा जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि, जब उसे पकड़ा गया तो उसने ऐसे रिएक्ट किया, जैसे की कोई फर्क ही ना पड़ रहा हो।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 28, 2025 11:57 पूर्वाह्न

Kanpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Kanpur Viral Video: आज से पहले आपने खाने में थूकते और पेशाब मिलाते हुए लोगों के वीडियो तो खूब देखे होंगे, अब एक होटल में नाली के पानी से आटा गूंथते आदमी को भी देख लीजिए, हैरानी की बात ये है कि, जब वह ये गंदी हरकत कर रहा तो वहां पर कई सारे लोग मौजूद थे और आराम से चाव से होटल के खाने का मजा ले रहे थे। दिनदहाड़े आटे में गंदगी मिलाते जब लड़के की नजर पड़ी तो उसने वीडियो बना लिया और उससे सवाल किया ये गलत है, इस पर आदमी अपनी गलती पर ऐसे हामी भरता है, जैसे कि, कुछ हुआ ही नहीं होगा। ये कानपुर वायरल वीडियो अब काफी देखा जा रहा है।

गंदे पानी से आटा गूंथता आदमी कैमरे में कैद

इस Kanpur Viral Video को Social Media प्लेटफॉर्म एक्स पर Priya singh नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Post

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘नाली की पानी से ये आटा गुथ रहा है। फिर यही रोटियां ये अपने कस्टमर्स को परोस देगा। कानपुर में यह नीच होटल चलाता है।’ इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी खुलेआम आटा गूंथ रहा है और नाली के पानी का इस्तेमाल कर रहा है। इस दौरान जब उसे टोका गया तो कुछ रिस्पोंस नहीं कर रहा है। ये घटना कानपुर के सागर होटल का है। ये सबकुछ शुद्ध शाकाहारी होटल में हो रहा है। लड़के के द्वारा टोके जाने पर आदमी लगती तो मान लेता है, लेकिन ऐसे रिएक्ट करता है, जैसे उसे फर्क ही ना पड़ रहा है।

Kanpur Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

ये कानपुर वायरल वीडियो एक्स पर 27 फरवरी को अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 93000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है। पुलिस के कार्रवाई की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, ‘प्रकरण में थाना सचेड़ी द्वारा आरोपी के खिलाफ सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।’ वीडियो को देख यूजर्स तुरंत एक्शन की मांग कर रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026