Kanpur Viral Video: जहां आमतौर पर बड़े भाई को पिता तो भाभी को मां का दर्जा समाज में दिया जाता है लेकिन एक देवर के काले करतूत ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। जहां बीच सड़क अपने ही भाई और भाभी पर चप्पलों की बारिश कर दी गई। वहीं कानपुर वायरल वीडियो को देखने के बाद पुलिस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर दी गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस के खौफ से अनजान देवर और उसके दोस्तों ने मिलकर सड़क पर अपनी भाभी और भाई की पिटाई करते हुए नजर आ रहा है।
भाई को भाभी के साथ देवर ने इस तरह दिखाई बर्बरता
Kanpur: Brother-in-law & 2 accomplices brutally beat their own sister-in-law (bike-riding couple) with slippers, kicks & punches on the road after a domestic dispute.
The couple was heading to police station when stopped & attacked in Gujaini area. pic.twitter.com/WVQN1vlX13
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 1, 2026
कानपुर वायरल वीडियो की बात करें तो देखा जा सकता है कि भाई और भाभी अपनी बच्ची के साथ पुलिस स्टेशन जा रहे होते हैं। जहां देवर अपने दोस्तों के साथ मिलकर भाभी की जमकर पिटाई करते हुए दिखता है। इस दौरान चप्पल लात और घूसे चलाते हुए नजर आता है। वहीं इस बीच बचाव करने आए भाई को पीटा जाता है जहां कहा जा रहा है की पारिवारिक विवाद की वजह से पुलिस स्टेशन जा रहे थे जब इस घटना को अंजाम दिया गया।
घरेलू झगड़ा बना सड़क पर तमाशा
X चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ बताया गया, “कानपुर का है और घरेलू झगड़े के बाद देवर और उसके 2 साथियों ने अपनी ही भाभी (बाइक सवार कपल) को सड़क पर चप्पलों, लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। कपल पुलिस स्टेशन जा रहा था, तभी गुजैनी इलाके में उसे रोका गया और हमला किया गया।”
Kanpur Viral Video में भाई भाभी संग बर्बरता पर क्या बोली पुलिस
वहीं इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कानपुर पुलिस ने बताया कि इस पर एक्शन लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने कहा, “थाना गुजैनी क्षेत्रान्तर्गत सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपने पति एवं छोटे बच्चे के साथ बाइक से जाती हुई दिखाई दे रही है। रास्ते में उसके परिजनों जिसमें उसका देवर हेमंत शर्मा तथा उसका मित्र संदीप ने उन्हें रोककर महिला, उनके पति एवं बच्चे के साथ मारपीट की। घटना का संज्ञान लेते हुए थाना गुजैनी पर पीड़िता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में एफ.आई.आर. पंजीकृत कर ली गई है। दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।”
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






