---Advertisement---

Karnataka Viral Video: गुंडी! पहले फूंकी सिगरेट फिर जैकेट उतारकर स्पा संचालक को बुरी तरह से कूटा, महिला की गुंडागर्दी ने हिला इंटरनेट

Karnataka Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है। वो स्पा संचालक को बुरी तरह से धमकाती हुई और पीटते हुए दिख रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 31, 2025 3:23 अपराह्न

Karnataka Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों एक महिला की गुंडागर्दी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो बुरी तरह से एक स्पा सेंटर के संचालक को पीटते हुए दिख रही है। इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि, आखिर कोई महिला ऐसे कैसे कर सकती है? इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, पहले तो महिला सिगरेट फूंक रही होती है। इसके बाद वो बुरी तरह से अपने साथियों के साथ मिलकर स्पा सेंटर के संचालक को कूट देती है। ये घटना कर्नाटक की बताई जा रही है।

स्पा सेंटर संचालक को बुरी तरह से पीटती महिला कैमरे में कैद

इस कर्नाटक वायरल वीडियो को Karnataka Portfolio नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

https://twitter.com/karnatakaportf/status/1928451044960612359

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, कर्नाटक में कानून-व्यवस्था चरमरा गई: महिला गिरोह ने सैलून खोलने वाले व्यक्ति का अपहरण कर उस पर हमला किया है। महिला पर आरोप है कि, उसने 40 साल के स्पा संचालक संजू का किडनैप किया। इसके बाद उसे बुरी तरह से पीटा।ये घटना कर्नाटक के कोडिगेहल्ली की बताई जा रही है। ये महिला अपने साथियों के साथ मिलकर इस आदमी को सिर्फ इसलिए पीट रही है क्योंकि उसके स्पा में काम करने वाले एक् व्यक्ति ने अपना अलग से स्पा सेंटर खोल लिया। जिससे मालकिन को गुस्सा आ गया और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। ये घटना बृहस्पतिवार की मृतहल्ली पुलिस स्टेशन के करीब की बताई जा रही है। इस CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि, पहले महिला सिरगेट पीती है फिर जैकेट उतारकर आदमी को बुरी तरह से पीट देती है।

Karnataka Viral Video को देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

इस मारपीट के वायरल वीडियो को 30 मई यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर 1 लाख 28 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये तो जंगल राज है’। दूसरा लिखता है, ‘कर्नाटक अब सुरक्षित नहीं रहा है’। तीसरा लिखता है, ‘ये लाडली बहना है’। इस वीडियो ने यूजर्स को काफी दंग किया हुआ है। महिला द्वारा की गई ये गुंडागर्दी उन्हें बिल्कुल भी रास नहीं आ रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now