---Advertisement---

Karnataka Viral Video: भाषाई विवाद को क्या नाम देंगे आप! कन्नड़ न आने पर बैंक कर्मी का बनाया गया तमाशा, भड़के यूजर्स

Karnataka Viral Video: बैंककर्मी से जबरदस्ती कन्नड़ में बात करने के लिए कहा गया तो सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया और यूजर्स इस वीडियो को देखकर आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 21, 2026 2:16 अपराह्न

Karnataka Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Viral Video: महाराष्ट्र में मराठी ना बोलने को लेकर हंगामा पिछले लंबे समय से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है। वहीं इस सबके बीच अब कर्नाटक में कन्नड़ ना बोलने पर बवाल सामने आया है जहां सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक बैंक से वीडियो वायरल हो रहा है। यहां अधिकारी को कन्नड़ में बोलने के लिए कहा जाता है लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा होता है जिसके बाद सोशल मीडिया पर खुद ही बहस की शुरुआत हो गई है। जहां कुछ लोग बैंक मैनेजर का साथ दे रहे हैं तो कुछ लोग उसके खिलाफ खड़े हो गए हैं। आइए देखते हैं आंखें कर्नाटक वायरल वीडियो में ऐसा क्या हुआ जो सुर्खियों में है।

Karnataka Viral Video में ये क्या हुआ जिसने शुरू किया भाषाई बवाल

जहां तक इस कर्नाटक वायरल वीडियो की बात करें तो इसे लेकर जानकारी देते हुए बताया गया कि कर्नाटक जैसे बैंक में अधिकारी ने कन्नड़ में बात करने से इनकार कर दिया क्योंकि वह किसी दूसरे राज्य से था। इतना ही नहीं यह भी बताया गया कि जाकर निर्मला सीतारमण से शिकायत करो। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से बैंक में आए ग्राहक उन्हें बार-बार कन्नड़ में बात करने के लिए कहते हैं लेकिन हिंदी में जवाब देता है।

वायरल वीडियो को देख यूजर्स ने दिखा दिया कड़ा रुख

कर्नाटक वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ लोग बैंक अधिकारी के सपोर्ट में खड़े हुए हैं तो पूछ उनके खिलाफ नजर आए। जहां कुछ लोगों का कहना है कि आजकल इस तरह की घटनाएं सामान्य हो गई है तो एक ने कहा कोई हर जगह का भाषा कैसे सीख सकता है। एक यूजर ने कहा बैंक कर्मी बिल्कुल अपनी जगह पर सही है तो एक ने कहा ऐसी भाषा के नाम पर किसी की बेइज्जती करना सही नहीं है। एक ने लिखा पहले मराठी और अब कन्नड़ भारत देश को बांटने में लगे हैं।

@NewsArenaIndia x से यूजर्स इस वीडियो अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कड़ी निंदा कर रहे हैं। 87 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral News

अप्रैल 21, 2026

Jasmine Sandlas

अप्रैल 21, 2026

Viral Video

अप्रैल 21, 2026

Bengaluru Video

अप्रैल 21, 2026

Health Tips

अप्रैल 21, 2026

Blood Sugar

अप्रैल 21, 2026