---Advertisement---

Viral Video: ‘इसीलिए घर आने का मन..’ नेकर टी-शर्ट में उजड़ी हुई बीवी को देख पति की फीलिंग पड़ी ठंडी, भड़ास देख यूजर बोला- नीले ड्रम को दावत

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आदमी का गुस्सा तेजी से वायरल हो रहा है। वो अपनी बीवी को नेकर टीशर्ट में देखकर बहुत ज्यादा गुस्सा हो जाता है। वो कहता है कि, ऐसी शक्ल को देखकर घर आने का मन नहीं करता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 21, 2026 1:01 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बीवियों से पतियों के द्वारा अकसर खाने को लेकर शिकायत रहती है। लेकिन शायद ये ऐसा पहला मामला होगा जब आदमी अपनी बीवी की उजड़ी हुई हालत पर डांट रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । इसमें एक आदमी काफी दिनों बाद घर पर आता है। जब वो अपनी पत्नी को नेकर टी-शर्ट में बिखरे हुए बालों के साथ देखता है तो उसका पारा चढ़ जाता है।  इसके बाद वो गुस्से में इतना लाल-पीला होता है कि, कहने लगता है, इसी वजह से उसका घर आने का मन नहीं करता है। वो अपनी बीवी को सुंदर बनकर रहने के लिए बोल रहा है। आदमी जब पत्नी पर गुस्सा हो रहा था तो महिला ने वीडियो बना लिया। जो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इसे देखकर लोग बोल रहे हैं कि, ये नीले ड्रम को दावत दे रहा है।

बीवी को उजड़ी हालत में देख पति का मूड हुआ खराब

बीवी को उजड़ी हुई हालत के लिए डांटते इस पति का वायरल वीडियो एक्स पर JIMMY नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए आदमी के द्वार दोहराए गए शब्दों को लिखा है। ‘जब पत्नी बदल जाए, तो घर भी अजनबी लगने लगता है।

देखें वीडियो

पति ने कहा: इसीलिए घर आने का मन नहीं करता। क्या ऐसे ही जिंदगी गुजारनी है? ना सिंदूर, ना मेकअप! यह खुशी-खुशी अपनी पत्नी से मिलने घर आया था, लेकिन उसे देखकर उसका मन उदास हो गया। पत्नी बिखरी हुई और बिना तैयार थी, जिससे उसे अच्छा नहीं लगा।इसे लगा जैसे सामने उसकी अपनी पत्नी नहीं, कोई और हो। उसने कहा कि अब घर आने का मन नहीं करता। असल में, रिश्ते को अच्छा बनाए रखने के लिए दोनों को एक-दूसरे का ध्यान रखना चाहिए। थोड़ी-सी कोशिश और ध्यान प्यार को मजबूत बनाए रखता है।’  वीडियो में सुना जा सकता है कि, आदमी बीवी को नेकर और टी-शर्ट में देखकर गुस्से में लाल हो जाता है। वो उससे बन संवरकर रहने के लिए कह रहा है।

Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर्स?

वीडियो में दिख रहा आदमी कौन है?   ये वायरल वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड की गई है। इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 20 अप्रैल को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 8300 से ज्यादा व्यूज और कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इस इंसान को नीले ड्रम से जरा भी डर नहीं लगता क्या बेवजह बात का बतंगड़ बना रहा है औरत की सुंदरता उसके गुण हैं ना कि मेकअप’। दूसरा लिखता है, ‘देखा जाए तो लगभग सभी लोगों की कहानी ऐसी ही है’। तीसरा लिखता है, ‘सम्मोहन की मांग करने वाला ये युवक कौन है’?  इस वीडियो को देख यूजर्स हंर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral News

अप्रैल 21, 2026

Jasmine Sandlas

अप्रैल 21, 2026

Bengaluru Video

अप्रैल 21, 2026

Health Tips

अप्रैल 21, 2026

Blood Sugar

अप्रैल 21, 2026

Fatehpur Viral Video

अप्रैल 20, 2026