---Advertisement---

Viral News: पिता बनने की खुशी पर ‘शक’ का साया! भारत के शहर में बीवी से ज्यादा ‘DNA टेस्ट’ पर क्यों यकीन कर रहे मर्द?

Viral News: गुजरात के अहमदाबाद शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर अचानक से डीएनए टेस्ट के मामले बढ़ गए हैं। जिसकी वजह से लोगों में सवाल उठने लगे हैं कि, क्या पति और पत्नी की बीच विश्वास खत्म होता जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 21, 2026 1:43 अपराह्न

Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: इंसान की जेनेटिक जांच के लिए अकसर डीएनए टेस्ट कराया जाता है। ये एक तरह की फॉरेंसिक जांच होती है। जिससे पता चलता है कि, व्यक्ति के माता-पिता कौन हैं? या फिर ये किस वंश का है। दुर्घटनाओं में अज्ञात शवों की पहचान से लेकर बच्चों के माता-पिता का बारे में पता लगाने तक के लिए इसका यूज होता है। इसके लिए रक्त, बाल या बॉडी के अंधरुनी सेल्स की जरुरत पड़ती है। DNA की फुल फॉर्म डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड होती है। वैसे तो इसकी जांच बहुत ही कम होती है। लेकिन हैरानी तब होती है जब किसी शहर में अचानक से डीएनए टेस्ट के मामले बढ़ जाएं । ताजा ममाला गुजरात के अहमदाबाद शहर से आया है। पिछले एक साल में अचानक यहां पर डीएनए टेस्ट की संख्या बढ़ गई है।

Viral News: अहमदाबाद में बढ़े DNA टेस्ट के मामले

गुजरात समाचार की एक रिपोर्ट के अनुसार , गुजरात के अहमदाबाद में ज़्यादा से ज़्यादा लोग बायोलॉजिकल रिश्तों को कन्फर्म करने के लिए DNA टेस्ट करवा रहे हैं। खबर की मानें तो जो टेस्ट पहले ज़्यादातर मेडिकल वजहों से होते थे, अब उनका इस्तेमाल पर्सनल डाउट्स, खासकर पैटरनिटी को लेकर, दूर करने के लिए तेज़ी से हो रहा है। अहमदाबाद में  अब हर साल लगभग 550 ऐसे टेस्ट किए जाते हैं। इनके बढ़ने के वैसे कई कारण है कि, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि,जिन पतियों को बीवियों पर शक होता है, वे यह पता लगाने के लिए पैटरनिटी टेस्ट करवाते हैं कि वे बच्चे के बायोलॉजिकल पिता हैं या नहीं। यह बढ़ता ट्रेंड कुछ रिश्तों में बढ़ते अविश्वास को दिखाता है। एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि,कानूनी झगड़ों में भी DNA टेस्ट का इस्तेमाल ज़्यादा होने लगा है। ये तलाक के मामलों में आम हैं, खासकर जब चाइल्ड सपोर्ट या कस्टडी को लेकर अनबन होती है। खबरों की मानें तो प्राइवेट जेनेटिक लैब में सरकारी लैब में ज्यादा हो रहे हैं।

डीएनए टेस्ट कराने में कितना खर्च आता है?

डीएनए टेस्ट घर और लैब में जाकर कराया जा सकता है। इसके लिए पिता की पहचान,वंशावली, मेडिकल/आनुवंशिक रोग की जांच के लिए कराया जाता है। इसीलिए टेस्ट का प्रकार चुनना जरुरी होता है। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट 1 हफ्ते से लेकर 10 दिनों के अंदर आ जाती है। इसमें 35000 हजार के आस-पास का खर्च आ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026

Jharkhand News

जुलाई 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 24, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 24, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 24, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 24, 2026