---Advertisement---

Iron की दवाई खाली पेट लें या खाने के बाद! जरा सी चूक आपके लिए बन सकती परेशानी, जानिए एक्सपर्ट अप्रूव सलाह

Iron: अगर आपको एसिडिटी ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हैं तो आइए जानते हैं कौन सा है वह सही समय जब आप आयरन की दवाई का सेवन कर सकते हैं। इस बारे में डॉक्टर प्रियंका ने लोगों को सही जानकारी दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 20, 2026 5:26 अपराह्न

Iron
Follow Us
---Advertisement---

Iron: कभी-कभी खून की कमी को दूर करने और एनीमिया से बचाव के लिए डॉक्टर आयरन की दवाई देते हैं। यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने के साथ-साथ आपको एनर्जी प्रदान करती है। प्रेगनेंसी से लेकर थकान महसूस होने और हड्डियों में दर्द की वजह से कभी-कभी इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। क्या आपको पता है कि हर किसी के लिए आयरन की दवाई खाने का अपना एक नियम होता है। जी हां, अगर आप भी बिना सोचे समझे सिर्फ दवाई इसलिए खा रहे हैं क्योंकि डॉक्टर ने बताया है और यह आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है तो संभल जाए। आइए जानते हैं डॉक्टर प्रियंका इस बारे में क्या कहती है।

कौन सा समय है आयरन सप्लीमेंट के लिए बेस्ट

डॉ प्रियंका के मुताबिक आयरन की दवाई के बारे में अगर आपको नहीं पता है कि यह खाली पेट लेना है या फिर खाने के बाद लेना है। ऐसे में लोगों को सलाह देते हुए डॉक्टर कहती है कि आयरन खाली पेट सबसे ज्यादा अच्छे से ऑब्जर्व होता है। ऐसे में ब्रेकफास्ट करने के एक से डेढ़ घंटे के बाद आप आयरन की दवाई ले सकते हैं।

जानिए Iron लेने से पहले एसिडिटी के मरीज क्या रखें ध्यान

इसके साथ ही डॉक्टर ने यह भी कहा कि आयरन की दवाई खाने से गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग, कब्ज जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। ऐसे लोग खाने के 15 से 20 मिनट के बाद ही इसका सेवन कर सकते हैं। याद रखें कि ब्रेकफास्ट के बाद ही आपको इसे खाना है। अगर आप इसे खाना बंद कर देते हैं तो आपका चेहरा ड्राई हो सकता है, डिप्रेशन जैसी परेशानी होती रहेगी। अगर आपको एसिडिटी जैसी कोई समस्या नहीं है तो आप इसे सुबह के नाश्ते के डेढ़ घंटे बाद ले सकते हैं।

मरीज इस बात का रखें ध्यान

इसके साथ ही डॉक्टर ने यह भी बताया कि आपको आयरन के साथ कभी भी कैल्शियम की दवाई नहीं लेनी है क्योंकि इसकी वजह से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। वहीं बिना डाक्टरी सलाह इसे लेने से जहां तक हो सके बचें।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kangana Ranaut

जुलाई 21, 2026

Toxic Song

जुलाई 21, 2026

Viral Video

जुलाई 21, 2026

Viral Video

जुलाई 21, 2026

Jantar Mantar Protest

जुलाई 21, 2026

Health Tips

जुलाई 21, 2026