---Advertisement---

Lucknow Viral Video: आधी रात को जागी चाय की तलब तो 7 साल के बच्चे ने किया कुछ ऐसा, अंत देख दांतों तले चबा लेंगे उंगलियां

Lucknow Viral Video: रात के 1 बजे चाय पीने का किया बच्चे का मन तो बुलाई रैपीडो जिसके बाद ड्राइवर ने कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है। आइए जानते हैं वीडियो को लेकर क्या कह रहे हैं लोग।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2026 2:33 अपराह्न

Lucknow Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Viral Video: चाय की चुस्की का चस्का एक चाय लवर ही बता सकता है जो दिन और रात की परवाह किए बिना इसके मजे लेने में पीछे नहीं रहते हैं। क्या कभी 7 साल के बच्चे को चाय के लिए 1 बजे रात को तलब होते हुए देखा है। अगर नहीं तो यह वायरल वीडियो आपको हैरान कर सकता है। आखिर लखनऊ वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है इसकी हम कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन यहां जो हुआ वह आपके लिए भी बहुत मजेदार है। जहां रैपीडो ड्राइवर को झटका लगता है जब उसे पता चलता है कि बुक करने वाला कोई और नहीं बल्कि 7 साल का बच्चा है।

Lucknow Viral Video में बच्चे ने क्या कहा जिसने सबके उड़ा दिए होश

वायरल वीडियो को घर के क्लेश x चैनल से शेयर किया गया है जो लखनऊ का बताया जा रहा है। जहां साफ तौर पर सुना जा सकता है कि रैपीडो ड्राइवर जब बुक करने वाले कस्टमर को कॉल करता है तब एक बच्चे की आवाज सुनाई देती है जो बताता है कि उसके पिता सो रहे हैं और उसे चाय पीना है इसलिए उसने 1 बजे सबसे छुप कर रैपीडो बुक किया जब राइडर ने लोकेशन पूछा तो उसके होश उड़ गए क्योंकि बच्चे को इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी।

बच्चे के चाय के चस्के को लेकर क्या बोल रहे लोग

लखनऊ वायरल वीडियो में जब बच्चा यह बताता है कि वह सिर्फ 7 साल का है और उसके पिता सो रहे हैं तब ड्राइवर यह कहकर फोन रख देता है कि “अपने पिता को उठाओ और उनके साथ जाओ।” जिस तरह से रैपीडो ड्राइवर ने लड़के की हिफाजत की वह लोगों के दिल को जीत रहा है। इसे स्वीट्स व्यवहार बताकर लोग तारीफ कर रहे हैं। यहां कुछ लोग इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं तो कुछ लोग 7 साल के बच्चे की चाय की लत को लेकर मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026