---Advertisement---

Lucknow Viral Video: स्कूटी पर पालथी मारकर बैठा शख्स इस तरह दिखा रहा था हवाबाजी, अब ट्रैफिक पुलिस ढूंढ के करेगी इलाज

Lucknow Viral Video: स्कूटी पर स्टंट की आड़ में एक युवक हवाबाजी दिखाने की गलती कर दी और ऐसे में वीडियो वायरल हुआ तो लखनऊ पुलिस ने इस पर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कैसे चर्चा में आया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 18, 2026 1:02 अपराह्न

Lucknow Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Viral Video: जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क के नियम कानून बनाए जाते हैं ताकि किसी को भी कोई परेशानी का सामना न करना पड़े अगर कोई इसका मजाक बना दे तो निश्चित तौर पर उस पर कानूनी हथकंडा लगाना तो बनता है। लखनऊ वायरल वीडियो में भी एक शख्स ने सड़क के नियम को ताक पर रखकर कुछ ऐसा किया जो देखकर शायद आपको भी अपने आंखों पर यकीन ना हो। जहां एक शख्स स्कूटर पर पालथी मारकर बैठा हुआ हवाबाजी दिखाता है लेकिन जब यह वीडियो वायरल हुआ तब लखनऊ पुलिस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

स्कूटर पर बैठकर हवाबाजी करते युवक को देख हो जाएगी बोलती बंद

लखनऊ वायरल वीडियो की बात करें तो यहां आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स स्कूटर पर पालथी मार कर बैठा हुआ है। उसे इस बात की जरा भी परवाह नहीं है कि वह सड़क के नियमों को ताक पर रखा है। राह चल रहे लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है लेकिन हर किसी से अंजान इस स्टंट कर रहे शख्स को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों के होश उड़ गए। एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ बताया गया कि “लखनऊ गोमती नगर में फन मॉल के सामने से इज व्यक्ति गुजर रहा था। दो पहिया वाहन पर पालथी मार के आराम से बैठा है। ऐसे लोगों का क्या इलाज हो सकता है।”

Lucknow Viral Video पर लोगों ने लिए मजे तो पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

वहीं लखनऊ वायरल वीडियो के साथ लखनऊ पुलिस और उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए कहा गया कि “देखे इसका क्या करना है।” वहीं @faridulhasan98 x पर इस वीडियो पर 28000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं तो लोगों ने कहा कि क्या यमराज इस दिन छुट्टी पर थे। एक ने कहा इस तरह के लोगों की वजह से दुर्घटनाएं होती है। एक यूजर ने कहा इसे तो 10 लट्ठ मारो। वहीं इस पर लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने लिखा कि “संबंधित को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया।” ऐसे में इतना तो तय है कि अब इस शख्स की हवा बाजी पुलिस स्टेशन में निकलने वाली है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 18, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 18, 2026

Welcome to the Jungle

मई 18, 2026

Viral Video

मई 18, 2026

Twisha Sharma

मई 18, 2026

Fatty Liver

मई 18, 2026