---Advertisement---

Lucknow Viral Video: खौफनाक! मनचले कार सवार ने मचाया आतंक, रफ्तार के कहर में घसीटी बाइक तो जानिए पुलिस ने क्या कहा

Lucknow Viral Video: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जहां कार चालक ने बाइक सवार को न सिर्फ टक्कर मारी बल्कि जिस तरह से बाइक घसीट रहा है वह देखने के बाद आपकी बोलती बंद हो जाएगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 28, 2025 4:32 अपराह्न

Lucknow Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Viral Video: रफ्तार का नशा आजकल के युवाओं को इतना हिंसक बना दे रहा है कि वो समाज और अन्य लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे है। आए दिन ख़बरें सामने आती है जब तेज रफ्तार का कहर सड़कों पर मासूम लोगों के लिए जानलेवा साबित होता है। साथ ही भारत को सड़कों पर ये भी देखने को मिलता है कि एक्सीडेंट या दुर्घटना के बाद न तो वाहन चालक मौके से फरार होने की कोशिश करते है। हाल ही में एक Video Viral हो रहा है जिसमें एक कार सवाल ने तेज रफ़्तार के साथ एक बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर उसकी बाइक को कार के नीचे फंसाकर करीब 1 किलोमीटर तक घसीटा।

लखनऊ वायरल वीडियो में सड़क पर कार सवार का तांडव देख नहीं होगा यकीन

बता दें जानकारी के मुताबिक ये मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है और पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। लखनऊ वायरल वीडियो में पीड़ित का नाम अंचित बताया वो मड़ियांव के निवासी है। पीड़ित ने बताया कि बीते मंगलवार को देर रात लखनऊ में उनकी बाइक को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मारकर इनपर जानलेवा हमला। इसने बाद कार सवाल ने बाइक पर गाड़ी चढ़ा कर उसे करीब एक किलोमीटर तक घसीटा। लखनऊ वायरल वीडियो में पीड़ित में बताया कि उसने बड़ी मुश्किल से चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।

Lucknow Viral Video को लेकर पुलिस ने भी दी प्रतिक्रिया

इस रोंगटे खड़े करने वाले मामले का लखनऊ वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा सकता है कि सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती गाड़ी के नीचे बाइक फंसी है और सड़क पर घिसाने की वजह से उसमें से अंगारे और स्पार्क निकल रहा है। पुलिस का कहना है कि थाना सुशांत गोल्फ सिटी पर अभियोग पंजीकृत है। वीडियो वायरल होने के बाद बहुत से यूजर्स ने इस Lucknow Viral Video पर कमेंट किया है और सख्त कार्यवाही की मांग की है। वहीं एक यूजर्स का कहना है बड़े वाहन चालक दुर्घटना के बाद मौके से इसलिए भाग जाते है क्योंकि भीड़ उनकी पिटाई कर देती है। अगर ऐसा न हो तो हिट एंड रन के मामले कम हो जायेगे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026