---Advertisement---

Mainpuri Viral Video:गर्मी में पीने का पानी भरने पहुंची महिला पर आदमी ने बरसाए लट्ठ, क्रूरता देख इंसान होने पर आएगी शर्म

Mainpuri Viral Video: सोशल मीडिया पर एक क्रूर आदमी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो पानी भरने नल पर पहुंची महिला पर डंडे बरसा रहा है। इस घटना पर मैनपुरी पुलिस ने एक्शन लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 12, 2026 1:13 अपराह्न

Mainpuri Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Mainpuri Viral Video:  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहां पर एक महिला को सरकारी नल से पानी भरने पर रोका गया। इतना ही नहीं उस पर सनकी आदमी ने डंडे बरसाए। जिसके कारण उसका हाथ टूट गया और  वो  गंभीर रुप से वायरल हो गई।  भीषण गर्मी में पीने के पानी को भरने से रोकते क्रूर आदमी को देख लोगों को बहुत गुस्सा आ रहा है। वहीं, पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है। ये घटना मैनपुरी के बिछवा थाना के हरनागरपुर गांव की है।ये मामला शनिवार का है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीने का पानी भरने पर महिला का हाथ तोड़ डाला

मैनपुरी से आए इस घटना के वायरल वीडियो को 𝗠𝗮𝗿𝗶𝘆𝗮𝗺_𝗠𝗕𝗗 नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘इस हैवान को देखिये कैसे महिलाओं पर लठ बजा रहा है नल पर पानी नहीं भरने दे रहा और ऊपर से लठ बजा रहा है। घटना मैनपुरी के एक गांव की है।’   दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार, पीड़ित महिला का नाम सुनीति है। महिला शनिवार सुबह सरकारी नल पर पानी भरने गई थी।  लेकिन सरकारी नल अजय की निजी संपत्ति पर लगा हुआ है। जिसके कारण उन्होंने महिला को पानी भरने से रोका। खबरों की मानें तो दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

देखें वीडियो

इसीलिए अजय नहीं चाहता था कि, महिला नल से पानी भरे। लेकिन गर्मी  में पानी की जरुरत को देखते हुए महिला पानी भरने लगी। लेकिन आरोपी ने उसके ऊपर मोटे डंडे से एक नहीं कई बार हमला कर दिया। जिसके कारण वो गंभीर रुप से घायल हो गई। महिला का हाथ टूट गया। महिला ने पुलिस में दी अपनी तहरीर में बताया है कि, आरोपी ने उसे धमकाया है। इसके साथ ही गालियां भी दी हैं।

Mainpuri Viral Video पर पुलिस ने की कार्रवाई

इस हैवानियत भरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। मैनपुरी पुलिस ने वीडियो के नीचे कमेंट में मामले पर लिए गए एक्शन की जानकारी देते हुए लिखा, ‘संदर्भित प्रकरण में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।’

देखें पोस्ट

इस मामले में महिला का पुलिस ने मेडिकल कराया है। इसके साथ ही आरोपी अजय कुमार की तलाश में जुटी हुई है। इस वायरल वीडियो को 11 मई को एक्स पर अपलोड किया गया था। इस पर 1 लाख 76 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। इस घटना को देख यूजर्स को बहुत गुस्सा आ रहा है वो इस पर तुरंत कार्रवाई चाहते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026