---Advertisement---

Mathura Viral Video: बेटी का दर्द बड़ा या पुलिस का चाय-पानी? नहीं मिला इंसाफ तो बेबस बाप ने हिला दिया था पूरा थाना

Mathura Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक बेबस पिता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक बेबस पिता पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगा रहा है। दरअसल, उसकी बेटी के दोनों पैर कट गए थे। इसके बाद जब वो FIR दर्ज कराने पहुंचा तो पुलिसवालों ने चाय-पानी के पैसे मांगे। इसके बाद पिता ने बड़ा कदम उठाया। ये घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 9, 2026 12:02 अपराह्न

Mathura Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Mathura Viral Video:  उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर एक पिता ने थाने पहुंचकर पूरे पुलिस स्टेशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का आरोप है कि, उसकी बेटी के दोनों पैर कट  चुके हैं। लेकिन जब वो न्याय के लिए पुलिस वालों के पास पहुंचा तो उसकी  FIR दर्ज करने के लिए दरोगा ने चाय-पानी के पैसे मांगे। वो तीन घंटे से शिकायत दर्ज कराने के लिए कह रहा है। लेकिन उसकी कोई नहीं सुन रहा है। इस पूरी घटना का अब वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। जिस पर अब खुद मथुरा पुलिस की तरफ से कर्रवाई की जानकारी दी  गई है।

क्या हुआ जब बेटी के दोनों पैर कटने के बाद थाने पहुंचा बेबस बाप?

पुलिस थाने में न्याय की गुहार लगाते बेबस पिता के वायरल वीडियो को एक्स पर Pushpraj sharma नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘एक बच्ची के दोनों पैर कट गए जब बच्ची का पिता पुलिस के पास गया तो पुलिस वाले दरोगा जी का कहना है कि पहले चाय पानी के पैसे दो तब कुछ होगा…..इस देश में इंसान की जान की कोई कीमत नहीं है बस सबको रिश्वत चाहिए…..’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, आदमी पुलिसवालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कह रहा है कि, उसकी बेटी के दोनों पैर कट गए हैं। जब वो थाने केस दर्ज कराने पहुंचा तो उससे चाय-पानी के पैसे मांगे जा रहे हैं। आदमी के साथ काफी सारे लोग मौजूद हैं। वो सभी केस दर्ज करने के लिए बोल रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों के द्वारा FIR लिखने की बात कही जा रही है।  आस-पास काफी सारी भीड़ मौजूद है।

Mathura Viral Video  पर पुलिस की प्रतिक्रिया

मथुरा से आया ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर  8 मई 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 1.2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

देखें पोस्ट

वहीं, खुद मथुरा पुलिस ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, ‘उक्त प्रकरण दिनाँक 05.05.2026 का है तथा दुर्घटना से सम्बन्धित है, जिसके सम्बन्ध में थाना राया पर तत्काल सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026