---Advertisement---

Meerut Viral Video: खौफ या सम्मान! फौजी को पीटने वालों पर हुए कड़े एक्शन का दिखने लगा असर, टोलकर्मी अब सैल्यूट मारता आया नजर

Meerut Viral Video: सोशल मीडिया पर मेरठ के ही एक टोल प्लाजा का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें टोलकर्मी सेना की गाड़ी को सैल्यूट करता दिखा है। ये वीडियो सेना के जवान की पिटाई के बाद हुए एक्शन के बाद आया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 21, 2025 5:48 अपराह्न

Meerut Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Meerut Viral Video: अभी हालहि में मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल सिंह को टोलकर्मियों ने खंभे से बांधकर पीटा था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश शासन और प्रशासन की तरफ से कड़ा एक्शन लिया गया है। टोल प्लाजा ठेका रद्द करने के बाद 20 लाख का जुर्माना और आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुए है। इस एक्शन से लोग काफी खुश हैं। इस घटना के बाद यूपी के ही मेरठ के दूसरे टोल प्लाजा से एक अन्य वीडियो सामने आया है। इसमें टोल कर्मी सेना के जवानों को सैल्यूट करता हुआ दिख रहा है। सेना के जवान के साथ मारपीट के बाद अब फौजियों की गाड़ियों को सलाम करते टोलकर्मी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

सेना के जवानों को टोलकर्मी ने किया सैल्यूट

इस Meerut Viral Video को News24 ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर सेना के जवानों को टोलकर्मी ने किया सैल्‍यूट सरूरपुर के भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल के साथ हुई थी मारपीट।”

Watch Video

उसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई का असर अब मेरठ के अन्य टोल प्लाजा ओं पर साफ दिखाई देने लगा है।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही सेना की गाड़ी आती है वैसे ही टोलकर्मी सैल्यूट करता है और फटाफट गाड़ी को जाने देता है। टोलकर्मी का ये व्यवहार लोगों को एक्शन के बाद काफी अच्छा लग रहा है।

Meerut Viral Video यूजर्स के दिल को छू रहा

इस मेरठ वायरल वीडियो को 21 अगस्त यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर 9700 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘पूरे देश को इसी पर गर्व है और सुना को सैल्यूट मारना हमारा आधार है हमारा फर्ज है।’ दूसरा लिखता है, ‘बहुत अच्छा किया है।’ इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026