---Advertisement---

Noida Viral Video: ऑन द स्पॉट इंसाफ! जगन्नाथ रथ यात्रा में मनचले ने की महिला संग गंदी हरकत, अश्लीलता देख पुलिस ने कसी नकेल

Noida Viral Video: जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान आखिर ऐसा क्या हुआ जिस पर पुलिस की तरफ से एक्शन लिया गया है जहां महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। वहीं इसका ऑन द स्पॉट जो जवाब मिला वह सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 19, 2026 3:04 अपराह्न

Noida Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Noida Viral Video: बुराई पर अच्छाई की जीत होती है और अगर समाज में ऐसा कुछ हो तो निश्चित तौर पर यह समाज के लिए संदेश से काम नहीं होता है। कुछ ऐसा ही हुआ नोएडा वायरल वीडियो में जहां जगन्नाथ रथ यात्रा की भारी भीड़ के दौरान एक युवक ने महिला के साथ बदतमीजी करने की कोशिश की। इसका जवाब जिस तरह से मिला वह ऑन द स्पॉट इंसाफ दिखाने के लिए काफी है। सरेआम छेड़छाड़ करने वाले युवक पर थप्पड़ों की बरसात की गई। वहीं इस नोएडा वायरल वीडियो को देखने के बाद पुलिस कमिश्नर ऑफ़ गौतम बुद्ध नगर ने रिएक्ट किया है।

जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान महिला ने बदसलूकी का दिया ऐसे जवाब

X चैनल से शेयर किए गए नोएडा वायरल वीडियो को लेकर कहा गया कि “जगन्नाथ रथ यात्रा का एक वायरल वीडियो सामने आया है जिसमें भीड़ में एक युवक कथित तौर पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करता दिख रहा है। महिला ने उसे वहीं थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह महिला उस शख्स पर थप्पड़ों की बारिश कर रही है तो वहीं इस दौरान एक युवक भी उसका साथ देता हुआ नजर आ रहा है। जिस तरह से युवती ने इस मनचले को सबक सिखाया वह फिलहाल चर्चा का विषय बन गया है।

Noida Viral Video को लेकर क्या बोल रहे लोग

पुलिस कमिश्नर ऑफ गौतम बुद्ध नगर ने नोएडा वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “संदर्भित प्रकरण में उक्त वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी सेक्टर-20 नोएडा को निर्देशित किया गया है।” वहीं इसे लेकर एक यूजर ने कहा कि जगन्नाथ रथ यात्रा में सच में इंसाफ हुआ है। एक यूजर ने कहा भगवान के दरबार में भी इन लौंडो को यह सब करना है शर्म नहीं आती है लोगों को। वहीं एक यूजर ने कहा बहुत अच्छा सबक सिखाया
एक ने कहा मजा आया।

वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है। वहीं घर के क्लेश x चैनल पर 81000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 20, 2026