---Advertisement---

Odisha Viral Video: 20000 के लिए बहन के कंकाल को सड़क पर लेकर चलता दिखा बुजुर्ग शख्स! बैंक ने मानवता को किया शर्मसार, कमजोर दिल वाले ना देखें

Odisha Viral Video: बहन की मौत का सबूत बैंक में पेश करने के लिए एक शख्स ने कंकाल उठाकर ही ले आया। जी हां, यहां कुछ ऐसा हुआ जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की होगी और वीडियो देखकर लोग चकित हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 28, 2026 12:09 अपराह्न

Odisha Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Odisha Viral Video: लोग बैंक में पैसे इसलिए जमा करते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर उसे निकाल कर उनकी मदद हो सके लेकिन क्या होगा जब जरूरतमंद लोगों की बात बैंक की तरफ से नहीं सुनी जाएगी। कुछ ऐसा ही हुआ उड़ीसा वायरल वीडियो में जहां एक बुजुर्ग यह कहता रहा कि उसकी बहन की मौत हो चुकी है और उसे जमा किए हुए 20000 निकालने हैं। बैंक वालों ने सिर्फ यह कहकर उसकी बात नहीं सुनी कि खाताधारक को बुलाकर लाओ। उड़ीसा वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि बुजुर्ग शख्स ने कहा कि उसकी बहन अब इस दुनिया में नहीं रही लेकिन बैंक यह मानने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद लाचार भाई ने जो किया वह चर्चा में है।

जानिए उड़ीसा वायरल वीडियो में मजबूर शख्स के साथ क्या हुआ

उड़ीसा वायरल वीडियो में एक मजबूर भाई ने जो किया वह निश्चित तौर पर शॉकिंग है। अपने बहन के अकाउंट से 20000 निकालने के लिए एक भाई को कुछ इस तरह का पैतरा अपनाना पड़ा जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। @WokePandemic x चैनल से इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया कि “ओडिशा में एक आदमी ने अपनी मरी हुई बहन की कब्र खोदी और उसका कंकाल बैंक ले आया, सिर्फ यह साबित करने के लिए कि उसकी मौत हो गई है। वह उसके अकाउंट से ₹20,000 निकालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बैंक अधिकारी बार-बार कह रहे थे कि वह अकाउंट होल्डर को खुद लाए। बार-बार यह बताने के बावजूद कि उसकी मौत हो गई है, उन्होंने एक न सुनी।”

कंकार लेकर जा रहे शख्स ने उठाया बैंक पर सवाल

वहीं शख्स को लेकर कहा जा रहा है कि निराश और कानूनी प्रक्रिया से अनजान उसने यह बड़ा कदम उठाया। वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि यह घटना न सिर्फ जागरूकता की कमी दिखाती है, बल्कि सिस्टम में बुनियादी इंसानी समझ की कमी भी दिखाती है। इतना ही नहीं जब बुजुर्ग अपनी बहन के कंकाल को बैंक पहुंचा तब वहां अपना तक भी मच गई और कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया और फिलहाल इसकी जांच चल रही है।

Odisha Viral Video देखने के बाद चकित रह गए लोग

हालांकि इस सबके बीच वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग शख्स की मजबूरी और बैंक की करतूत को लेकर बिफरे हैं। लोगों का कहना है की मजबूरी लोगों से कुछ भी करवा सकती है तो कुछ लोग बैंक पर सवाल खड़े करते हुए दिख हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 28, 2026

Viral Video

अप्रैल 28, 2026

Viral Video

अप्रैल 28, 2026

Diljit Dosanjh

अप्रैल 28, 2026

Akshay Kumar

अप्रैल 28, 2026

Deepika Padukone

अप्रैल 28, 2026