---Advertisement---

Patna Viral Video:’कल रात हम से बात..’! पैसे के आगे हारा प्यार, अमीर ब्यॉयफ्रेंड के सामने गरीब प्रेमी को लड़की ने किया जलील, देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

Patna Viral Video: सोशल मीडिया पर पटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की अपने एक्स ब्यॉयफ्रेंड को जलील कर रही है। दरअसल, वो मंहगी बाइक वाले के साथ घूम रही थी, तभी उसके पुराने ब्यॉयफ्रेंड ने पकड़ लिया।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 29, 2025 2:53 अपराह्न

Patna Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Patna Viral Video: ये बात तो सभी अकसर सुनते ही रहते हैं कि, पैसा अकसर प्यार पर भारी पड़ जाता है। लेकिन ऐसे मौके बहुत ही कम आते हैं, जब इस तरह की घटनाएं कैमरे में रिकॉर्ड हो और लोगों के सामने आए। Social Media पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की अपने एक्स ब्यॉयफ्रेंड को उसकी औकात याद दिला रही है। दरअसल, उसके एक्स ब्यॉयफ्रेंड ने जब महंगी बाइक वाले लड़के साथ लड़की को पकड़ा तो बीच सड़क पर ही हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया । ये घटना बिहार के पटना की बताई जा रही है। इस विवाद में लड़की के पूर्व प्रेमी ने अपनी गन तक निकाल ली। दरअसल, लड़के का दावा है कि, रात में तो ये लड़की उससे बात कर रही थी।

गरीब एक्स ब्यॉयफ्रेंड को लड़की ने किया बेइज्जत

ये Patna Viral Video सोशल मीडिया पर सपना राष्ट्रवादीनाम के एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है। वीडियो पटना के मरीन ड्राइव का बताया जा रहा है। इसमें लड़की का पूर्व ब्यॉयफ्रेंड उसे नए लड़के के साथ पकड़ लेता है।

Watch Video

https://twitter.com/sapnaratrvadi/status/1927948756403589142

इसके बाद इन तीनों में तीखी बहस होती है। लड़की पहले तो बोलती है कि, तुम मेरे ब्यॉयफ्रेंड अब नहीं हो। इस पर युवक कहता है कि, कल रात ही तो बात की थी। ये लव ट्रायंगल का विवाद इतना ज्यादा बढ़ता है कि, पूर्व प्रेमी गन निकाल लेता है और डराता और धमकाता है। वहीं, लड़की पूर्व प्रेमी की सस्ती बाइक की तरफ इशारा करते हुए उसकी औकात की बात कर रही है। अब यही वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Patna Viral Video पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

इस Love Triangle से जुड़ा ये वायरल वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इस पर यूजर्स की काफी तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इन लोगों के चक्कर में एक दिन मर जाओगे और टुकड़ों में मिलोगे।’ दूसरा लिखता है, ‘अब जब पटना में मरीन ड्राइव बनेगा तो यही सब होगा।’ तीसरा लिखता है, ‘आज कल के लड़कों को क्या हो गया है? ये किसी के साथ भी रिलेशनशिप में आ जाते हैं।’

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026