---Advertisement---

Raebareli Video:  मां बनी डायन! दो नन्हें बच्चों को दी ऐसी सजा देख कांप रहा कलेजा, टोके जाने पर दिखाई भयंकर गुंडागर्दी

Raebareli Video:  सोशल मीडिया पर मां के द्वारा मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हैरानी की बात ये है कि, जब महिला को रोकने की कोशिश की गई तो वो उल्टा दादागिरी दिखाने लगी.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 18, 2026 11:44 पूर्वाह्न

Raebareli Video
Follow Us
---Advertisement---

Raebareli Video:   मां इंसान की हो या फिर किसी अन्य जीव की हो वो अपने बच्चे के लिए सबकुछ कर जाती है. यहा कारण है कि, उसे ईश्वर के बाद दूसरा दर्जा मिला हुआ है. लेकिन क्या हो जब ये मां ही अपने बच्चों के खून की प्यासी हो जाए. सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. वो दो मासूम बच्चों को तालिबानी सजा दे रही है. आस-पास खड़े लोग जब उसे रोकते हैं तो वो उनके साथ गुंडागर्दी करने लगती है. ये घटना उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र की है.  महिला ने अपने बेटे और बेटी को एक खंभे से बांध दिया और उनकी पिटाई की है. इस दौरान बच्चे मदद के लिए चिल्लाते रहे.

मां ने मासूम बच्चों को खंभे से बांधकर पीटा

मां के द्वारा बच्चों को बांधकर पीटने का ये वायरल वीडियो एक्स पर Raju Sharma journalist नाम के यूजर के द्वारा पोस्ट किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि,’मां ने दी बच्चों को तालिबानी सज़ा’रायबरेली में एक मां का अपने बच्चों को खंबे से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है.

देखें वीडियो

वायरल वीडियो में दो बच्चे खंबे से बंधे दिख रहें हैं. हालांकि एक युवक महिला को तालिबानी सजा देने से रोकने का प्रयास कर रहा है. महिला विरोध कर रही है.’ महिला की क्रूरता पर जब वीडियो बना रहा युवक उसे टोक रहा है तो वो उल्टा उसे धमका रही है. इस दौरान दोनों बच्चे खंभे पर रस्सियों से बंधे हुए हैं. बच्चों की उम्र बहुत ही कम है. मां के इस व्यवाहर से वो खौफ में हैं. वहीं, आस-पास मौजूद लोग महिला को रोकने की जगह मूक दर्शक बनकर खड़े हैं. ये घटना बेहद शर्मनाक है.

Raebareli Video की पुलिस कर रही जांच

रायबरेली के चिंता खेड़ा गांव  में घटि इस घटना को अंजाम विमला नाम की महिला दे रही है. और किसी कारण बच्चों से गुस्सा थी। इसीलिए ये खतरनाक सजा दी. ये मामला 16 मई की रात का बताया जा रहा है. खंभे से पीटकर बच्चों को पीटती इस महिला के वायरल वीडियो पर पुलिस ने कार्रवाई की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इसके बाद आरोपी मां को गिरफ्तार करेगी. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि  वो जल्द बड़ा एक्शन लेंगे. बच्चों को खंभे से बाधकर मारने का ये मामला काफी हैरतअंगेज है.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026