---Advertisement---

Rampur News: ‘भगवान कीड़ा मकोड़ा बना दे ..’! आशिकी में चूर हुआ बाप, होने वाली बहू को बनाया बेगम, बूढापे की अंधी मोहब्बत खौफ में डाल रही

Rampur News: सोसल मीडिया पर रामपुर का एक मामला आग की तरह फैल रहा है। यहां पर एक ससुर ने अपनी होने वाली बहू से ही शादी कर ली है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 21, 2025 6:41 अपराह्न

Rampur News
Follow Us
---Advertisement---

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक आदमी अपनी होने वाली बहू को लेकर पहले तो फरार होता है। इसके बाद उससे निकाह कर लेता है। इस बूढ़े आदमी ने अपनी बीवी और बेटे को गहरे सदमें में डाल दिया है। रिश्तों की धज्जियां उड़ाने वाले इस बाप का नाम शकील है। बताया जा रहा है कि, शकील के 6 बच्चे हैं। इस घटना को जानने के बाद यूजर्स को अलीगढ़ वाली उस सास की याद आने लगी है जो कि, अपने ही होने वाले दामाद को लेकर फरार हो गई थी। इस सास के बाद अब ये ससुर आया है। इस खबर को देख यूजर का गुस्सा फूट पड़ा है वो लिखता है कि, भगवान कीड़ा-मकोड़ा बना दे इंसान ना बनाए।

होने वाली बहू से ससुर ने रचाई शादी

रामपुर में जैसे ही इस घटना का खुलासा हुआ वैसे, ही हर तरफ सनसनी फैल गई। ये घटना रामपुर के बांसनगली गांव की है।

Watch Post

शकील पर आरोप है कि, उसने अपने 15 साल के नाबालिग बेटे की शादी जबरन एक जबीना नाम की लड़की से तय की थी। इस रिश्ते से परिवार वाले खुश नहीं थे। लेकिन उसने मारपीट करके जबरदस्ती ये रिश्ता करवाया। बेटे की शादी तय होने के बाद शकील अपनी होने वाली बहू से फोन पर बातें करना लगा। ससुर और बहू के बीच इस कदर नजदीकी बढ़ी की वो उसे लेकर भाग गया , इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। बाप की इस हरकत से बेटा डिप्रेशन में पहुंच गया है। इस घटना ने आदमी की बीवी को भी बड़ा झटका दिया है।

कल तक जिस लड़की को परिवार वाले बहू बनाने के सपने देख रहे थे वो ससुर की बीवी ही बन जाएगी ये किसी ने नहीं सोचा था। शकील की उम्र लगभग 56 साल बताई जा रही है , वहीं, उसकी दूसरी पत्नी उससे 37 साल छोटी है। इस घटना के बाद मामला जब सरपंचों तक पहुंचाता तो शकील और उसकी नई बीवी को घर से निकल दिया गया है। फिलहाल लड़की वालों ने मामले पर खामोशी साधी हुई है।

Rampur News पर फूट पड़ा यूजर्स का गुस्सा

रामपुर से आयी इस खबर पर Social Media यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘मुझे पता था प्रभु ने कहा था कलयुग थोड़ा भयानक होगा , पर इतना भयानक होगा ये नहीं पता था’। दूसरा लिखता है, ‘लिख कर ले लो आने वाले 50 सालों मे वो समय आयेगा जब कुकृत्य इतना बढ़ जायेगा कि लोग मन्नते करेंगे कि भगवान कीड़ा मकोड़ा बना दे पर इंसान नहीं’। तीसरा लिखता है, ‘हवस का धंधा’। इस खबर पर लोगों को बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026