---Advertisement---

Samay Raina: ‘खुद के पेट डॉग खा लेते हैं’ ! देखें India’s Got Latent कंटेस्टेंट का कुत्ते पर दिया वो बयान जिसके चलते विवादों में फंसा शो

Samay Raina का India's Got Latent शो विवादों में फंस गया है। दरअसल यहां पर आयी एक कंटेस्टेंट ने अपने राज्य के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके चलते समय रैना के शो पर FIR दर्ज होने की खबर सामने आ रही है। इतना ही नहीं कंटेस्टेंट पर भी केस दर्ज होने की खबरें भी चल रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 4, 2025 4:57 अपराह्न

Samay Raina
Follow Us
---Advertisement---

Samay Raina: अपने अनोखे कॉमेडी शो India’s Got Latent के जरिए लोगों को हंसाने वाले समय रैना विवादों में फंसते हुए दिख रहे हैं। दरअसल, उनके यूट्यूब पर आने वाले शो पर FIR दर्ज होने की खबर सामने आयी है। ये मामला भावनाओं को आहात करने से जुड़ा हुआ है। दरअसल, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में एक जेसी नबाम नाम की एक कंटेस्टेंट आयी थी। जिसने अपने राज्य अरुणाचल प्रदेश के लोगों के बारे में कहा कि, वहां के लोग ‘खुद के पेट डॉग खा लेते हैं’। इतना ही नहीं वह ये भी कह रही है, वो कुत्ता नहीं खाती है लेकिन, उनके दोस्त खाते हैं। इस दौरान समय रैना के शो में इस बात को लेकर जज हंस रहे हैं। कंटेस्टेंट की ये क्लिप वायरल होने से Samay Raina के शो पर केस दर्ज हुआ है। इसके साथ ही न्यूज 18 पर छपी खबर के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश की उस लड़की पर भी केस दर्ज हुआ है जिसने अपने राज्य के बारे में ये विवादित बयान दिया। आज हम आपको इस विवादित वीडियो को दिखाने जा रहे हैं।

Samay Raina के India’s Got Latent शो में कुत्ता खाने को लेकर ये क्या बोल गई कंटेस्टेंट

कुत्ता खाने को लेकर चल रहे विवादित वीडियो को Being Samay नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

Watch Video

https://www.youtube.com/shorts/zjSD0Y-G8vo

जिसमें Samay Raina के कॉमेडी शो India’s Got Latent में पहुंची अरुणाचल प्रदेश की लड़की को देखा जा सकता है। शो में आयी लड़की से समय रैना पूछ रहे है कि, तुमने कभी कुत्ता खाया है? इस सवाल के जवाब में लड़की कहती है कि, मेरे पास पालूत कुत्ता है..मैंने नहीं खाया.. लेकिन मेरे दोस्त खाते हैं। वो बता रही है कि, उनके दोस्त खुद के पालतू कुत्ते को खा लेते हैं। इस पर समय रैना बोलते हैं, यही है डॉगी स्टाइल। इसी वीडियो के वायरल होने के बाद यूट्यूबर मुसीबत में फंस गए हैं। आपको बता दें, समय रैना के शो में डार्क कॉमेडी की जाती है, जिसके कारण वह अकसर खबरों में बने रहेते हैं। इनके शो को काफी देखा जाता है।

विवादों में फंसा इंडियाज गॉट लेटेंट शो

viralbhayani की तरफ से समय रैना के शो से जुड़ी FIR की कॉपी को शेयर किया गया है। ये केस 31 जनवरी को हुआ था।

ये मामला केस दर्ज अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले मान राम वेली बखा नाम के व्यक्ति ने करवाया है। इस FIR में कहा गया है कि, उनके राज्य के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इसीलिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bihar Viral Video

जून 23, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 11

जून 23, 2026

Ranbir Kapoor

जून 23, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 4

जून 23, 2026

Farah Khan

जून 23, 2026

Anshula Kapoor

जून 23, 2026