---Advertisement---

Scripted,TRP या असली! Rajat Dalal और Asim Riaz की लड़ाई में पड़कर बुरा फंसे Shikhar Dhawan, छुड़ाने में क्रिकेटर के छूटे पसीने

Rajat Dalal और Asim Riaz की लड़ाई का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें Shikhar Dhawan बीच-बाचव कराते हुए दिख रहे हैं। इसे देखने के बाद यूजर्स क्रिकेटर को ट्रोल करने लगे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 29, 2025 3:49 अपराह्न | Updated: मार्च 29, 2025 6:19 अपराह्न

Rajat Dalal
Follow Us
---Advertisement---

Rajat Dalal: गूगल पर अचानक से YouTuber रजत दलाल के साथ-साथ एक्टर और मॉडल Asim Riaz सर्च किए जाने लगे हैं। इसकी वजह है एक लाइव शो में दोनों का आपस में भिड़ जाना। लेकिन इन सारे विवाद में सबसे ज्यादा ट्रोल भारतीय क्रिकेटर Shikhar Dhawan हो रहे हैं। दरअसल, वह इन दोनों के बीच की लड़ाई निबटा रहे थे। जिसकी वजह से यूजर्स उन्हों ट्रोल करने लगे हैं कि, तो वहीं कुछ यूजर्स इस लड़ाई को Scripted बता रहे हैं तो कुछ लोग TRP और असली-नकली जैसे सवालों के बीच घिरे हुए हैं।

Rajat Dalal और Asim Riaz की लड़ाई में Shikhar Dhawan ने कराया बीच-बचाव

आपको बता दें, Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। ये वीडियो किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। जिसमें दोनों ही Bigg Boss कंटेस्टेंट आपस में बुरी तरह से लड़ रहे हैं।

Watch Video

ये दोनों एक-दूसरे को मारने पर उतारु हो गए हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर Shikhar Dhawan आते हैं और इन दोनों के बीच का विवाद निपटाते हैं। जब ये लड़ाई हो रही थी तो टीवी की बहू Rubina Dilaik मुस्कुरा रही थीं। शिखर धवन ने जैसे-तैसे करके इस विवाद को निपटा दिया। लेकिन वह कुछ विरोधियों के निशाने पर आ गए। अधिकतर यूजर्स का कहना है कि, ये दोनों छपरी हैं इनकी लड़ाई में शिखर धवन को नहीं पड़ना चाहिए था। इसके साथ ही बहुत सारे यूजर्स इस लड़ाई को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। इस लड़ाई के पीछे की वजह सामने नहीं आ सकी है।

लड़ाई का वीडियो देख यूजर्स Shikhar Dhawan को क्यों कर रहे ट्रोल?

आसिम रियाज और रजत दलाल की इस लड़ाई को भले ही शिखर धवन ने शांत कराया हो लेकिन वह यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, कुछ लोगों का मानना है कि ये लड़ाई का वीडियो स्क्रिप्टेड है। एक यूजर लिखता है, ‘शिखर धवन को इस तरह के विवाद से बचना चाहिए, क्योंकि उनका लेवल काफी बड़ा है’। दूसरा लिखता है, ‘सब पब्लिक सिटी स्टंट है’। तीसरा लिखता है, ‘शिखर पाजी किस लाइन में आ गए हैं आप’। लड़ाई के वीडियो को देख यूजर्स इसे स्किप्टेड बता रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Shaheen Bhatt

अप्रैल 17, 2026