---Advertisement---

Shamli Viral Video:भरे बाजार में बुर्कानशीं को पीटते हुए दरिंदे ने की अश्लील हरकत,  मंजर देख आ रहा खौफ

Shamli Viral Video: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के शामली जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिनदहाड़े एक बुर्के वाली लड़की के साथ दरिंदगी करता हुआ युवक दिख रहा है। इस घटना पर तुरंत जिले की पुलिस ने एक्शन लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 22, 2026 2:12 अपराह्न

Shamli Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Shamli Viral Video:  उत्तर प्रदेश के शामली जिले का एक बेहद शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की को दिनदहाड़े मनचले के द्वारा ना सिर्फ छेड़ा जा रहा है, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की जा रही है।  इस घटना का वीडियो काफी विचलित करने वाला है। भीड़ से भरे बाजार में जिस तरह से युवक बुर्का पहने लड़की को घसीटते हुए सुनसान गली में लेकर जाता है वो काफी डरा देने वाला है।मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस ने एक्शन ले लिया है।  इंटरनेट पर इस वीडियो को देख यूजर्स की रुह कांप रही है।

दिन दहाड़े लड़की के साथ दरिंदगी

ये शामली वायरल वीडियो एक्स पर Narendra Pratap नाम के यूजर के द्वारा अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘लफंगे का “नारी वंदन”उत्तरप्रदेश- शामली में एक लफंगे ने मुस्लिम युवती से दिनदहाड़े छेड़छाड़ और पिटाई की है।

देखें वीडियो

मंजीत नाम का यह बदमाश दौड़ते हुए सड़क पर जा रही लड़की को सुनसान गली में जबरन खींचकर ले गया। वहां उसने लड़की का बुरी तरह हाथ मरोड़ा. दर्द से कराहती लड़की जब बैठ गयी तो मंजीत ने उसमें लात मारी और फरार हो गया। ‘  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह से दरिंदा बाजार से लड़की को घसीटते हुए सुनसान गली में ले जाकर पीटता है और अश्लील हरकत करता है। लेकिन लड़की के रोने और चीखने के बाद भी उसकी कोई मदद नहीं करता है।  मनचला  घटना को अंजाम देकर बेखौफ होकर निकल जाता है।

Shamli Viral Video पर शामली पुलिस ने लिया एक्शन

इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो शामली पुलिस ने एक्शन की जानकारी देते हुए वीडियो के नीचे कमेंट में लिखा, ‘ प्रकरण के सम्बन्ध में थाना गढीपुख्ता पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

देखें पोस्ट

अभियुक्त को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।’  इस घटना के वीडियो को देख यूजर्स कड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं। वहीं, यूपी  पुलिस की तुरंत कार्रवाई की तारीफ भी कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026