---Advertisement---

Viral Video:घोड़ी पर बैठे दूल्हे ने मौत को दी दावत, फ्लेयर गन से पहले सहरे में लगाई आग फिर दिखाई हवाबाजी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हवाबाज दूल्हे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो घोड़ी पर बैठकर फ्लेयर गन से ऐसा कारनामा करता है, जिसके कारण उसी के सेहरे पर आग लग जाती है। लेकिन दूल्हे की हवाबाजी खत्म नहीं होती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 22, 2026 12:20 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शादी का दिन हर किसी के लिए स्पेशल होता है। लेकिन कभी-कभी जोश में होश खोना ही मुसीबत को दावत दे देता है। ये वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। जिसे देखने के बाद हर कोई दूल्हे की हरकत से दंग है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि, आखिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है? दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दूल्हा बारात लेकर घोड़ी पर निकला है। तभी वो फ्लेयर गन से स्टंट करने लग जाता है। इस दौरान एक बड़ी लापरवाही करते हुए अपने ही सेहरे पर आग लगा लेता है। लेकिन फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है।

स्टाटबाज दूल्हे ने मचाई तबाही

दूल्हे के द्वारा किया जा रहा ये स्टंट कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Bhanu Nand नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘चाहे कितना भी रिस्क लेना पड़े कुछ भी हो जाए दुनिया इधर की उधर हो जाए लेकिन दूल्हे राजा की हवाबाजी नहीं रुकेगी ।’ वीडियो में देखा जा सकता है, घोड़ी चढ़े दूल्हे के हाथ में दो फ्लेयर गन हैं। वो इनसे स्टंटबाजी कर रहा है।

देखें वीडियो

लेकिन तभी उसके सेहरे पर आग लग जाती है। लेकिन वो फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। वहां पर मौजूद तमाम लोगों के समझाने के बाद भी फ्लेयर गन से आतिशबाजी करता रहता है। लड़का काफी जोश में है। उसे जरा भी अंदाजा नहीं है कि, उसकी इस हरकत से घोड़ा और वहां पर मौजूद बाराती परेशान हो चुके हैं।

Viral Video देख यूजर्स का घूमा सिर

दूल्हे के इस वायरल वीडियो को 22 अप्रैल 2026 को एक्स पर अपलोड किया गया था। वीडियो पर 31000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इतनी हवाबाजी करने की क्या जरुरत थी? दूसरा लिखता है, ‘कहां से आते हैं ऐसे मूर्ख लोग जो शादी में इतनी फालतू चीजें करते हैं?’ तीसरा लिखता है, ‘हवाबाजी नहीं रुकना चाहिए, शादी रोजाना नहीं होती है’। इस घटना ने लोगों को काफी प्रभावित किया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026

Kanpur Viral Video

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026