---Advertisement---

Viral Video: नहाने गई पत्नी का इंतजार करता रहा पति, ऑफिस जाने से पहले की ये स्पेशल डिमांड तो यूजर्स का भी दिल हुआ बाग-बाग

Viral Video: पति को ऑफिस जाने में लेट हो रहा था बावजूद इसके नहाने गई पत्नी का आखिर क्यों इंतजार करता है पति जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर वह चर्चा में है। वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 21, 2026 4:59 अपराह्न | Updated: अप्रैल 22, 2026 2:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी का रिश्ता वाकई काफी खूबसूरत होता है। कहा जाता है कि यह सात जन्मों का साथ होता है। वहीं दोनों के बीच आपसी अनबन और लड़ाई भी काफी चर्चा में रहती है लेकिन इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जो शादी की खूबसूरती को दिखाने के लिए काफी है। यही वजह है कि इसे देखकर लोगों का दिल भी बाग बाग हो उठा है। वायरल वीडियो में एक पत्नी बताती है कि पति इंतजार करते रहता है क्योंकि वह नहाने गई होती है लेकिन इसके पीछे की वजह जानकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

पत्नी का क्यों इंतजार कर रहा था ऑफिस में लेट हो रहा पति

वायरल वीडियो को एक्स चैनल से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया, “दिन का सबसे क्यूट वीडियो” जहां पत्नी यह कहती हुई नजर आती है कि “भाई क्या करूं मैं अपने पति का अभी मैं नहाने गई थी। यह ऑफिस जा रहा था तो मैंने कहा तुम जाओ, मैं नहा कर आती हूं। यह इंसान अभी बैठा हुआ है।” वह अपने पति से पूछती है कि क्यों बैठे हुए हो तो ऐसे में पति जो जवाब देता है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल पति कहता है कि हग के बिना थोड़ी चला जाऊंगा ऑफिस। पत्नी कहती है मतलब यह लेट हो रहा था मैंने कहा मैं नहाने जा रही हूं क्योंकि मुझे मंदिर जाना है।

Viral Video में पति का जवाब सुन क्या बोल रहे यूजर्स

वहीं पति वायरल वीडियो में आगे कहता है कि आंधी आए तूफान आए कुछ भी हो ऑफिस से पहले हग करना जरूरी है। इसके बाद कपल एक दूसरे को हग करते हैं। जहां कुछ लोग इसे सिर्फ दिखावा बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे लेकर क्यूट कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा यह सबसे पसंदीदा और खूबसूरत फिलिंग्स होती है तो एक ने कहा बस कर भाई अब रुलाएगा क्या। एक यूजर ने कहा ऐसा हस्बैंड सबको मिले।

@ImMemesupplier एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 10, 2026

Health Tips

मई 9, 2026

Viral Video

मई 9, 2026

Viral Video

मई 9, 2026

Ameesha Patel

मई 9, 2026

Viral Video

मई 9, 2026