---Advertisement---

Thane Viral Video: थूकने के लिए रोकने पर बुजुर्ग के साथ सरेराह कैब ड्राइवर ने पार की बर्बरता की हदें, भड़के डिप्टी सीएम शिंदे बोले ‘अटेंप्ट टू मर्डर’

Thane Viral Video: महाराष्ट्र में सरेआम बीच सड़क एक बुजुर्ग शख्स को थूकने से रोका गया क्योंकि कैब ड्राइवर को सड़क पर थूकने से रोका गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज करने के लिए कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 10, 2026 5:27 अपराह्न

Thane Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Thane Viral Video: महाराष्ट्र के ठाणे में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर सड़क पर थूक रहा था और गरारे कर रहा था। यह देखते ही वहां से गुजर एक बुजुर्ग ने कहा कि सड़क पर गंदगी न फैलाए। सिर्फ साफ रखने की सलाह देना इस बुजुर्ग को भारी पड़ गया और ठाणे वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से ड्राइवर बुजुर्ग के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दिया। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने ड्राइवर पर अटेम्प्ट टू मर्डर चार्ज लगाने के बाद कहते दिखे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और क्यों ठाणे वायरल वीडियो चर्चा में है।

देखें कैसे सड़क पर बर्बरता को दिया गया अंजाम

ठाणे वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि ऑटो रिक्शा ड्राइवर सड़क पर थूक रहा था और गरारे कर रहा था जिस पर बुजुर्ग आदमी ने साफ सफाई रखने के लिए कहा। ऐसे में ड्राइवर को गुस्सा आ गया और उसने बर्बरता शुरू कर दी। इसके साथ ही वह लगातार को बुजुर्ग शख्स पर हमला करता हुआ नजर आया। वहीं कहा जा रहा है कि जहां कुछ लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बना रहे थे तो कुछ लोगों ने ड्राइवर की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।

Thane Viral Video को लेकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने जाहिर की नाराजगी

वहीं कहा जा रहा है कि ठाणे वायरल वीडियो को देखने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। वहीं एनडीटीवी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से एकनाथ शिंदे किसी से फोन पर बात कर रहे हैं और इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के लिए आदेश दे रहे हैं। इसके साथ ही बताया गया है कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अटेम्प्ट टू मर्डर का चार्ज लगाने का निर्देश जारी किया है। इस वीडियो को फिलहाल 60000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है। लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026