---Advertisement---

दुल्हन को स्टेज पर धड़ाम से गिराने के बाद दूल्हे ने नहीं छोड़ी हिम्मत, Viral Video को देख सलाम ठोक रहे यूजर्स

सोशल मीडिया पर शादी के समय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा - दुल्हन को किस करते हुए नजर आ रहा है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 9, 2023 3:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज के समय में लोग अपनी शादी की यादों को बेहतरीन बनाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियो ऐसे हैं, जिसमें कपल खूब मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। ये वीडियो हम सभी का मनोरंजन भी खूब करवाते हैं। दूल्हा और दुल्हन के लिए शादी का हर एक पल बहुत खास होता है। फिर चाहे सात फेरे लेने का समय हो या फिर जयमाल का सभी की यादों को कपल अपने कैमरे में कैद करना चाहते हैं। ऐसे में शादी के समय का ही एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हे ने अपनी दुल्हन को गोदी में उठाया है। कुछ समय के बाद एक ऐसा छण आता है कि वहां खड़े सभी लोगों की हंसी छूट जाती है। इस शादी के दौरान ऐसा क्या हुआ, आइए नीचे जानते हैं।

शादी के इस वीडियो ने मचाया धमाल

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by alok singh (@simpleweddings_)

शादी में अब दुल्हन को गोद में लेकर स्टेज पर जाना मानों फैशन सा हो गया है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जिसमें दूल्हा – दुल्हन को गोद में लिए स्टेज पर जाता है। ऐसा ही एक वीडियो जब कुछ दिनों पहले जब वायरल हुआ लोगों की हंसी छूट गई। बता दें कि वायरल हो रहा ये वीडियो इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा – दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज की तरफ ले जाने की कोशिश करता है, तभी अचानक से उसका पैर फिसल जाता है और वह दुल्हन को लिए नीचे की तरफ गिर पड़ता है।

फिलहाल दोनों कपल में किसी को चोट नहीं आई है। दूल्हा जैसे ही खुद को संभालते हुए खड़ा होता है तो सबसे पहले वो अपनी दुल्हन को किस करता है। ऐसा करने से दूल्हे के गिरने के ध्यान को छोड़कर लोग किस करने के अंदाज को देखने लगते हैं। तभी वहां खड़े लोगों ने इस पल के वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Also Read: हिंदी बोलने के लिए मशक्कत करती नजर आईं Nysa Devgan, वायरल वीडियो को देख यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

यूजर के आए मजेदार कमेंट

वीडियो के वायरल होने के बाद से ही लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि दूल्हे ने नहीं बल्कि दुल्हन ने खुद को शर्मिंदा होने से बचा लिया। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि भाभी जब इतनी भारी थी, तो उठाने की क्या जरुरत थी। फिलहाल इस वीडियो ने अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वायरल वीडियो को जमकर लोग शेयर कर रहे हैं, वहीं कपल के वीडियो पर अच्छे – खासे व्यूज भी आ रहे हैं।

Also Read: Pawan Khera को असम पुलिस ने किया गिरफ्तार, दिल्ली में पेशी के बाद असम ले जाने की तैयारी

 

 

 

 

 

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow Video

फ़रवरी 13, 2026

Sonam Pandit Viral Video

फ़रवरी 13, 2026

Viral Video

फ़रवरी 13, 2026

T20 World Cup 2026

फ़रवरी 13, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026