---Advertisement---

Varanasi Viral Video: ऑटो में बैठी युवती के साथ लफंगों ने की शर्मनाक हरकत, बवाल मचने पर पुलिस ने दी सफाई

Varanasi Viral Video: बाइक सवार लड़कों ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने की गलती की जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिस पर पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक्शन लेने की जानकारी दी है। देखें वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 8, 2026 5:05 अपराह्न

Varanasi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Varanasi Viral Video: लड़कियों की सुरक्षा के लिए ना जाने कितने नियम कानून सरकार द्वारा बनाए गए हैं लेकिन फिर भी कुछ लोग इसे मजाक बनाने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। वाराणसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जो निश्चित तौर पर हर लड़के के चेहरे को शर्मशार करने के लिए काफी है। जहां ऑटो में बैठी युवती के साथ सरेआम कुछ आवारा लड़के शर्मनाक हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि वाराणसी वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने भी एक्शन लिया है। आइए जानते हैं आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या हुआ जिसे देखकर जाहिर तौर पर आपका भी खून खौल उठेगा।

खुलेआम वायरल वीडियो में देखें किस तरह लड़की को किया जा रहा परेशान

वीडियो को @JtrahulSaini x चैनल से शेयर करते हुए लिखा गया कि “ऑटो में बैठी युवती को बाइक लगाकर छेड़ते इन आवारा गर्द लफंगों को देखिए। इन जैसे लोगों की वजह से लड़कियों का घर से निकलना दुर्लभ हो गया है। यह वीडियो यूपी के वाराणसी का है अगले चौराहे पर यमराज मिले ना मिले लेकिन इन लफंगों को खोज कर यूपी पुलिस मुकम्मल इलाज करें तो बात बने।” जहां वीडियो में देखा जा सकता है की बाइक पर सवार लड़के लड़की को छेड़ने की कोशिश करते हैं और महिला ऑटो ड्राइवर से यह कहते हुए नजर आती है कि अगले चौराहे पर पुलिस होगी।

पुलिस ने Varanasi Viral Video को लेकर लोगों को दी ये जानकारी

लहाल वाराणसी वायरल वीडियो को 23000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। वहीं इस सबके बीच डीसीपी वरुणा जॉन वाराणसी ने कहा कि उपयुक्त मामले में जांच लंबित है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही बताया गया कि “थाना कैंट क्षेत्र में सेंट्रल जेल चौराहा से वरुणा गार्डन की ओर ऑटो से जा रही युवती से बाइक सवारों द्वारा छेड़छाड़ के आरोप में।” इसके साथ ही यह भी बताया गया कि उक्त घटना के संबंध में थाना प्रभारी कैंट को जांच हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं जिनके द्वारा उक्त रनिंग रूट की लोकेशन कंफर्म एवं घटनास्थल का पता लगाने हेतु स्पष्ट रूप से सीसीटीवी का अवलोकन किया जा रहा है।

वहीं वाराणसी वायरल वीडियो पर लोग ऐसे सिरफिरे युवकों पर सख्त सजा देने की अपील कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 10 August 2026

अगस्त 9, 2026

Rain Alert 10 August 2026

अगस्त 9, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 9, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 9, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 9, 2026