---Advertisement---

Viral animal video: बीच समुन्दर नाव में घुस आया सांप, आदमी का रिएक्शन देख आप भी रह जाएंगे दंग

Viral animal video: आज के समय में सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो खूब वायरल होते हैं और लोग इसे खूब पसंद भी करते हैं। सोशल मीडिया पर डॉग वायरल वीडियो काफी ट्रेंड में है लेकिन आज हम आपके लिए समुद्री सांप का एक वीडियो लेकर आए हैं जिसे देखने के बाद शायद आपके रोंगटे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 10, 2023 12:45 अपराह्न

Viral animal video
Follow Us
---Advertisement---

Viral animal video: आज के समय में सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो खूब वायरल होते हैं और लोग इसे खूब पसंद भी करते हैं। सोशल मीडिया पर डॉग वायरल वीडियो काफी ट्रेंड में है लेकिन आज हम आपके लिए समुद्री सांप का एक वीडियो लेकर आए हैं जिसे देखने के बाद शायद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह वीडियो भले ही 2 साल पुराना है लेकिन लोग इस पर आज भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि यह वीडियो फिलहाल ट्रेंड में आ गया है जिसमें एक समुद्री सांप शख्स की तरफ रेंगते हुए देखा जा रहा है। हालांकि यह शख्स सांप का वीडियो बनाने में जुटा है। आईए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में।

वीडियो में दिखा खौफनाक नजारा

दरअसल वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह शख्स पैडलबोर्डिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें एक समुद्री सांप या समुद्र के बीच गोते लगाते हुए उनकी तरफ आते हुए दिख रहा था जो वाकई काफी खौफनाक नजारा था। सांप घूमने और तैरने से पहले कुछ क्षणों के लिए अपना सिर पैडल बोर्ड पर रखता है। अगर इस वीडियो की बात करें तो इसमें यूट्यूबर ने बताया है कि वैसे तो यह समुद्री सांप इंसानों से दूर रहता है लेकिन साल का एक समय ऐसा होता है जब उसके गुस्से काफी बढ़ जाते हैं और वह रौद्र रूप में आ जाता है।

यहां देखें Video:-

वीडियो के साथ शख्स ने लिखा कैप्शन

यूट्यूब पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “समुद्री सांप आम तौर पर इंसानों से बचते हैं लेकिन साल के इस समय में वे बहुत सक्रिय, यौन रूप से निराश और संभावित रूप से आक्रामक हो जाते हैं क्योंकि वे एक साथी की तलाश करते हैं।” वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप आक्रामक अंदाज में नजर आ रहा है और ऐसा दिख रहा है जैसे सामने आने वाले शख्स को वह निगल जाएगा। इस वीडियो को आईबीएस यंग ब्लड्स यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। 1 सितंबर 2021 को जारी इस वीडियो को अब तक 69 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं लोग कमेंट में इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026